समाचार

भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, POK में घुसकर ढेर किया 3 पाकिस्तानी सैनिकों को

नई दिल्ली: नियंत्रण रेखा पर अपनी नापाक हरकतों को लगातार अंजाम देने वाले पाकिस्तान को मुँह की खानी पड़ रही है। आये दिन भारतीय सेना पाकिस्तान को धूल चटा रही है। सोमवार की शाम को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू संभाग के पुंछ जिले के चकना दा बाग सेक्टर में भारतीय सैन्य चौकियों व रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के रावलाकोट सेक्टर के रुख चाकरी क्षेत्र में तीन पाकिस्तानी सैनकों को ढेर कर दिया। जानकारी के अनुसार एक जवान के घायल होने की भी सूचना है।

सीमा पर कई जवान घायल हुए हैं और पाकिस्तान की कई चौकियां बर्बाद हो गयी हैं। सीमा क्षेत्र में देर रात तक गोलीबारी होती रही। पाकिस्तानी मीडिया ने इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस के हवाले से इसकी पुष्टि की। पाकिस्तान के प्रमुख अखबर डॉन की ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार रावलकोट के रुख चाकरी में सोमवार को जमकर फायरिंग हुई। मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों की पहचान भी हो गयी है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने हत्याओं का बदला लेने के लिए अभियान चलाया।

सरकारी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है कि भारतीय सेना ने POK में हमला किया। इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में मेजर सहित भारत के चार जवान शहीद हो गए थे। ऐसे में भारतीय सेना ने पाकिस्तान से जमकर बदला ले लिया। रविवार को भारतीय सेना ने नौशहरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना के एक कमांडो को मार गिराया था। दो दिनों में पाकिस्तान के चार सैनिकों को मारकर भारतीय सेना ने अपने चार शहीदों का बदला ले लिया है।

शनिवार की घटना के बाद भी पाकिस्तान नहीं समझा और रविवार को पूंछ के शाहपुर और बालाकोटा सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी। यह गोलीबारी रातभर चली रही। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों के साथ ही सीमांत गांवों पर मोर्टार दागे। पुनः सोमवार देर शाम पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के चकना दा बाग में संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू कर दिया। इसका जवाब देते हुए भारतीय सेना ने चार पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया। सीमा पर हुई भारी गोलीबारी के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Back to top button