विशेष

जानिए कलियुग की इस द्रौपदी के बारे में जिसनें की है 5 सगे भाइयों से शादी, अब ऐसे कटती है ज़िंदगी

शादी एक अटूट बंधन होता है और यह ना केवल हिन्दू धर्म में बल्कि हर धर्म में बहुत महत्वपूर्ण होता है। हर माँ-बाप का सपना होता है कि उसकी बेटो या बेटा बड़े होने के बाद शादी करे और वंश को आगे बढ़ाये। शादी एक ऐसा बंधन होता है जो प्यार, विश्वास और आत्मसमर्पण पर टिका होता है। इसमें पति-पत्नी एक दुसरे की ख़ुशी का ख़याल रखते हैं। सच ही कहा गया है कि हर चीज के दो पहलू होते हैं, ठीक उसी तरह शादी के भी दो पहलू होते हैं।

आज हम आपको शादी से जुडी एक ऐसी ही सच्ची घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपको आपने कानों पर यकीन नहीं होगा और आप हैरानी में पड़ जायेंगे। आपको महाभारत की कहानी के बारे में तो पता ही है। महाभारत में पांडवों की कहानी का जिक्र किया गया है। महाभारत में सबसे चर्चित अगर कोई था तो वह द्रौपदी थी। द्रौपदी की चर्चा इसलिए होती है, क्योंकि उन्होंने अकेले ही पाँचों पांडवों से शादी रचाई थी। हालांकि यह बात तो काफी पुरानी हो चुकी है।

लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि आज के समय में भी ऐसा हो सकता है। सोचकर ही यह काफी अजीब लग रहा है कि कैसे एक महिला अकेले पाँच लोगों की पत्नी बनकर रह सकती है। लेकिन जनाब ऐसा हो सकता है नहीं बल्कि हो रहा है। आज हम आपको कलियुग की द्रौपदी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कहानी आपको हैरानी में डाल देगी। यह कलियुग की द्रौपदी कहीं और की नहीं बल्कि उत्तराखंड की है। वहीँ की रहने वाली रजो नाम की एक लड़की ने एक लड़के से शादी की। बाद में उस लड़की को उसी घर के चार अन्य भाइयों से भी शादी करनी पड़ी।

अब आप सच में हैरान हो गए होंगे कि यह तो बिलकुल महाभारत की कहानी जैसी है। जिस तरह से उसमें अर्जुन शादी करके द्रौपदी को लाते हैं और उन्हें अपने चारो भाइयों युधिष्ठिर, भीम, नकुल और सहदेव के साथ अपनी पत्नी को बांटना पड़ता है। हाल ही में ऐसा सच में एक लड़की के साथ हुआ। उसकी शादी तो हुई एक लड़के से थी लेकिन उसे शादी का रिश्ता उसके सरे भाइयों के साथ निभाना पड़ता है। केवल यही नहीं उस अकेली लड़की को पाँचों भाइयों के साथ शारीरिक सम्बन्ध भी बनाने पड़ते हैं। उनका एक बेटा भी है लेकिन कोई नहीं जनता है कि आखिर यह बेटा किस भाई का है।

इतना सब होने के बाद भी कभी पाँचों भाइयों में तनाव नहीं होता है। सब मिलकर बच्चे को अच्छे से पाल भी रहे हैं। जब इस बारे में रजो से पूछा गया कि 5 पतियों की वजह से उसे कोई परेशानी तो नहीं होती है? तो उसनें जो बताया जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। रजो ने कहा कि वह बहुत खुशनसीब है कि उसे 5 पति मिले हैं। पाँचों उसे खूब प्यार करते हैं। उसनें आगे कहा कि वह जानती है कि इस तरह की शादी को कानून मान्यता नहीं देता है लेकिन, उसनें तो की है। उसनें बताया कि उत्तराखंड और तिब्बत जैसे इलाकों में लड़कियों की काफी कमी है, जिस वजह से इस तरह की शादी करनी पड़ती है।

Back to top button