विशेषदिलचस्प

आखिरकार क्यों हो गयी इस विशालकाय अजगर की अपने आप मौत, वजह कर देगी आपको हैरान… देखें वीडियो!

दक्षिण अफ्रीका के बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है। यह देश कई खतरनाक और घने जंगलों से भरा हुआ है। इनमें से कुछ जंगल तो इतने घने हैं कि उनमें आजतक किसी इंसान ने जाने की हिम्मत नहीं की। कुछ जंगलों में आज तक सूरज की रौशनी भी नहीं जा सकी, क्योंकि वह इतने घने हैं। इसलिए उन जंगलों में हमेशा अंधेरा रहता है। हालांकि कुछ जंगल कम घने हैं, जहां कई खतरनाक जानवर, कीड़े-मकौड़े भी पाए जाते हैं।

अजगर अपने शिकार को खड़े निगलने में होते हैं माहिर:

दक्षिण अफ्रीका में खतरनाक सांपों की भरमार है। यहां कई तरह के सांप पाए जाते थे। उनमें से ही एक विशालकाय सांप पहाड़ी अजगर भी है। ऐसा माना जाता है कि यह अजगर 20 फीट की लम्बाई तक का हो सकता है। लेकिन अभी तक केवल दुनिया का सबसे बड़ा अजगर जो देखा गया है, उसकी लम्बाई 16 फीट थी। अजगर अपने शिकार को खड़े निगलने में माहिर होते हैं, लेकिन कई बार उनकी यही आदत उनके मौत की वजह भी बन जाती है। किसी भी चीज को बिना सोचे-समझे निगलने की वजह से ही उन्हें अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। अब इस अजगर से बेहतर इस बात को कौन जान सकता है।

मर चुका था अजगर:

दक्षिण अफ्रीका के लेक इलैंड नाम के रिज़र्व में कई विशाल अजगर पाए जाते हैं। एक दिन यहाँ एक फोटोग्राफर ने झील के किनारे एक विशाल अजगर को देखा। पहले ही उसे देखकर समझ में आ गया कि उसने किसी चीज को निगला हुआ है। फोटोग्राफर उसके नजदीक जाने से डर रहा था, लेकिन जब काफ़ी देर तक अजगर में कोई हरकत नहीं हुई तो वह उसके नजदीक गया। पास जाकर देखा तो पता चला कि वह मर चुका था।

पोक्युपाइन निगल गया था अजगर:

फोटोग्राफर ने उसके मौत की वजह जानने के लिए कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके पेट को फाड़ने का निर्णय लिया। पेट फाड़ने पर अजगर के अन्दर से जो निकला उसे देखकर सब हैरान हो गए। अजगर ने कुछ और नहीं बल्कि एक छोटा सा पोक्युपाइन निगल लिया था। पोक्युपाइन के शरीर पर बहुत सारे कांटे पाए जाते हैं। इन कांटों के चुभने की वजह से किसी को लकवा तक मार सकता है। हालांकि सांप को कई कांटे चुभ गए थे, इसलिए उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी।

वीडियो देखें-

Back to top button