अध्यात्म

सदियों पुराने इमली के पेड़ में हुआ चमत्कार, जड़ से निकला शिवलिंग… देखें वीडियो!

इस पृथ्वी की रचना भगवान द्वारा की गयी। पृथ्वी पर सबसे पहले छोटे जीवों की रचना की गयी, उसके बाद बड़े विशालकाय जीवों ने इस पृथ्वी पर अपना जीवन जिया। उसके बाद बारी आयी इंसानों की। इंसानों की उत्त्पत्ति के समय से ही वह किसी ना किसी को अपने इष्ट के रूप में पूजता आया है। शायद यही वजह है कि कभी वह किसी जानवर की पूजा करता था तो कभी किसी पेड़ की। भारत में बहुत पहले से ही पेड़ों को पूजनीय माना जाता है, और इन पेड़ों की पूजा की जाती है। कुछ पेड़ तो इतने पुराने हैं, जिनकी सही उम्र का पता लगाना काफी मुश्किल है।

कुछ लोग नहीं करते ईश्वर में यकीन:

अगर बात भगवान के अस्तित्व की करें तो कुछ लोग इस पृथ्वी पर ऐसे हैं जो ईश्वर में यकीन नहीं करते हैं। ऐसे लोगों को नास्तिक कहा जाता है। जबकि कुछ लोग ईश्वर में बहुत ज्यादा यकीन करते हैं। जो लोग ईश्वर में यकीन नहीं करते हैं, समय-समय पर ईश्वर उन्हें अपना चमत्कार दिखाते हैं। ऐसा ही एक चमत्कार बाबा महाकाल की नगरी में हुआ है। इस घटना को देखकर सभी लोग अचंभित है।

लोगों ने शुरू कर दी शिवलिंग की पूजा:

दरअसल अखण्ड कालोनी में एक 100 साल से भी ज्यादा पुराना इमली का पेड़ था। जिसको काटा गया तो उसकी जड़ों से शिवलिंग निकला। यह देखकर सभी लोग हैरान हो गए हैं। जैसे ही यह खबर शहर के लोगों को पता चली इस जगह पर पूजा पाठ शुरू कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयसिंहपूरा के अखंड कालोनी के रहने वाले लक्ष्मी नारायण के प्लाट पर काफी पुराना इमली का एक पेड़ था। पेड़ की जड़ें सूख गयी थीं, इसलिए पेड़ को काटना जरूरी हो गया था।

करवाया जायेगा शिव मंदिर का निर्माण:

जब पेड़ को काटा गया तो इसकी जड़ से एक शिवलिंग प्राप्त हुआ। यह देखकर पूरे इलाके के लोग हैरान हैं। शिवलिंग की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ लग गयी है। लोगों का कहना है कि अब इस जगह पर शिव मंदिर का निर्माण करवाया जायेगा। पेड़ का निचला हिस्सा काफी चौड़ा था, कटाई के समय वह फट गया और लोगों को एक पत्थर दिखाई दिया। जब ध्यान से देखा गया तो वह कोई आम पत्थर नहीं बल्कि एक शिवलिंग था। शिवलिंग मिलते ही पेड़ को काटने का काम रोक दिया गया।

वीडियो देखें-

Back to top button