दिलचस्प

ज्ञान की बात: ये हैं दुनिया की 7 सबसे बड़ी चीजें, इनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप

आज हम आपको दुनिया की 7 सबसे बड़ी चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पहले पता होगा। दुनिया की इन सबसे बड़ी चीजों को इंसानों द्वारा बनाया गया है और ये विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। हालांकि कई ऐसे लोग हैं। जिन्हें शायद ही दुनिया की इन बड़ी चीजों के नाम पता होंगे। तो आइए बिना देरी किए दुनिया की 7 सबसे बड़ी चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा ट्रक- बेलाज

दुनिया का सबसे बड़ा ट्रक  बेलाज है। इस ट्रक का निर्माण रसियन कंपनी बेलाज द्वारा किया गया है। दरअसल इसे बेलाज ने एक माइनिंग कंपनी के स्पेशल ऑर्डर पर तैयार किया था। बात की जाए इस ट्रैक की लंबाई की तो ये 21 मीटर है और ये आसानी से 496 टन वजन उठा सकता है। वहीं इसकी उंचाई और चौड़ाई 9 मीटर के आसपास है। इसका अपना वजन 360 टन है और ये 64 किलोमीटर की रफ़्तार से चलने में सक्षम है।

दुनिया की सबसे बड़ी शिप- प्रील्यूड

प्रील्यूड दुनिया की सबसे बड़ी शिप मानी जाती है। इस शिप का प्रयोग गैसों को निकाल कर दूसरे देशों में पहुंचाने में किया जाता है। इस जहाज का साइज़ 1600 फिट से भी ज्यादा है। इसका वजन स्टेचू ऑफ लिब्रेटी से भी 20 गुना ज्यादा है।

दुनिया का सबसे बड़ा विमान- स्ट्रैटोलॉन्च

विमान के जरिए हम आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाते हैं। लेकिन आपने कभी ये सोचा है कि दुनिया के सबसे बड़े विमान का नाम क्या है। स्ट्रैटोलॉन्च दुनिया का सबसे बड़ा विमान माना जाता है जो एक तरह का रोकेट लॉन्चर है। इस विमान को अमेरिकन एयरोस्पेस कंपनी स्ट्रैटोलॉन्च द्वारा बनाया गया है और ये 375 लंबा है।  इस विमान का वजन 2 लाख किलों है। ये विमान 2 अलग-अलग केबिन में बटा हुआ है, जों 35000 की उंचाई पर जाने के बाद राकेट लांच करने में सक्षम है।

दुनिया की सबसे बड़ी ईमारत – न्यू सेंचुरी ग्लोबल कॉम्प्लेक्स

दुनिया की सबसे बड़ी इमारत चीन देश में बनाई गई है। जिसका नाम न्यू सेंचुरी ग्लोबल कॉम्प्लेक्स है। ये बिल्डिंग 1 जुलाई 2013 में बनकर तैयार हुई है। ये बिल्डिंग 18,900,000 वर्ग फुट के बड़े क्षेत्र में फैली हुई है। इस बिल्डिंग का आकर 28 फीट ऊंचा, 1,642 फीट लंबा, और 1,312 फीट चौड़ा है। इसे बेहद ही सुंदर तरीके से बनाया गया है और इस बिल्डिंग में एक आर्टिफिशियल बीच भी है। महद इस बिल्डिंग के अंदर ही कई होटल, यूनिवर्सिटी और शॉपिंग है।

न्यू सेंचुरी ग्लोबल कॉम्प्लेक्स के अलावा दुबई की बुर्ज खालिफा नामक बिल्डिंग भी दुनिया की सबसे लंबी बिल्डिंग मानी जाती है। इस इमारत पर भी होटल है और दूर-दूर से लोग इसे देखने के लिए आते हैं।

दुनिया की सबसे बड़ा पूल-  सैन अल्फोंसो डेल मार

दुनिया का सबसे बड़ा पूल चिली के अल्गारोबो शहर में मौजूद है। ये पानी का पूल बेहद ही शानदार तरीके से बनाया गया है और ये 1,013 मीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी की इस पूल में 250 मिलियन लीटर पानी भरा जा सकता है। इसे साल 2006 दिसंबर को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में क्षेत्र के आधार पर सबसे बड़े पूल के रूप में शामिल किया जा चुका है।

दुनिया की सबसे लम्बी- ट्रेन घन

दुनिया की सबसे बड़ी ट्रेन का नाम घन है जो कि ऑस्ट्रेलिया में है। ये एक पैसेंजर ट्रेन है। इस ट्रेन की लंबाई 3600 फीट है। इसमें करीब 44 डिब्बे है। ये ट्रेन रोजाना एडिलेड से डार्विन तक करीब 3000 किलोमीटर सफर करती है। अगर आपको मौका मिले तो एक बार इस ट्रेन में सफर जरूर करें।

दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन

नासा ने दुनिया का सबसे बड़ा स्पेस स्टेशन बनाया गया है। ये 240 फीट लंबा है और इसकी चौड़ाई 360 फीट के आसपास है। ये इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन फुटबाल स्टेडियम से भी बड़ा है। इस स्पेस स्टेशन को अंतरीक्ष में अलग-अलग हिस्सों में भेजा गया था और वहां पर इसके भागों को जोड़ा गया है। दुनिया का सबसे बड़ा ये स्पेस स्टेशन नासा ने 2011 में तैयार किया था।

Back to top button