अध्यात्म

अगर घर में ये चीजें हैं तो इनकी देखभाल में बरते थोड़ी सावधानी, हो सकती है धन हानि!

वास्तुशास्त्र एक ऐसी विद्या है, जो हमें यह बताती है कि घर कैसे बनाना चाहिए और घर का रख-रखाव कैसे करना चाहिए। वास्तु यह भी बताता है कि क्या करने से घर में खुशियाँ और क्या करने घर में दुःख आता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपके घर में भी ये सभी चीजें हैं तो उनके रख-रखाव में थोड़ी सावधानी बरतें, अन्यथा आपको धन हानि हो सकती है। धन हानि के अलावा वास्तु शास्त्रों का पालन ना करने पर परिवार के सदस्यों की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। घर में ना चाहते हुए भी कुछ ऐसी चीजें आ जाती हैं, जिनसे हमारे ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्हें देखते ही घर से निकाल देना चाहिए।

इन चीजों को देखते ही करें घर से दूर करें :

*- घर में कबूतर का घोसला बनाना अशुभ माना जाता है। आपने देखा होगा अक्सर कुछ घरों में कबूतर अपने घोसले बना लेती है, ऐसा माना जाता है कि जिस घर में कबूतर का घोसला होता है, उस घर में कोई बड़ा संकट आने का खतरा रहता है। इसलिए इसे देखते ही निकाल देना चाहिए।

home architecture vastu shastra

*- मधुमक्खी का छत्ता या ततैया का छत्ता भी अशुभ माना जाता है, अगर यह घर में होता है तो कोई बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। इसे भी देखते ही घर से निकाल देना चाहिए।

 

home architecture vastu shastra

*- मकड़ी का जाला भी घर में परेशानियाँ लाता है। इसको साफ़ करते समय एक बात का ध्यान रखें कि अनजाने में भी इससे उलझना आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है।

home architecture vastu shastra

*- घर में टुटा हुआ ग्लास रखना अशुभ होता है, इससे घर में नकारात्मकता आती है। इसलिए घर के सभी टूटे हुए ग्लास दूर कर देने चाहिए।

 

home architecture vastu shastra

*- अक्सर आपने देखा होगा कई घरों में रात के समय चमगादड़ घूमते रहते हैं। घर में इसका होना सूनापन और बर्बादी लाता है। इसलिए चमगादड़ को देखते ही घर से निकाल देना चाहिए। (और पढ़ें – चमगादड़ शुभ या अशुभ)

home architecture vastu shastra

*- अगर आपका घर टूट रहा है तो इसपर ध्यान दें और घर के सभी उखड़े हुए पेंट और दरारों को जल्दी भरवा दें। ऐसा माना जाता है कि अगर घर में दीवार टूटी हुई है और पेंट छूट चुका है तो घर में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

home architecture vastu shastra

*- हर घर में पानी की जरुरत होती है, इसके लिए सबके घर में नल लगे होते हैं। नल बंद करते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह अच्छे से बंद हो जाएँ, अन्यथा घर का सारा धन भी नल से टपकते हुए पानी की तरह ख़त्म हो जाता है।

home architecture vastu shastra

*- कुछ लोगों को आदत होती है घर में कबाड़ इकठ्ठा करने की, ऐसे लोगों को सावधान हो जाना चाहिए और घर की छत पर कबाड़ और बेकार हो चुके सामान रखने से बचना चाहिए।

 

home architecture vastu shastra

*- हर घर में पूजा के लिए एक छोटा मंदिर होता हैं, जहाँ हर रोज पूजा की जाती है। अगर आपके घर में भी मंदिर है तो इस बात का ध्यान रखें कि घर के मंदिर में बासी फूल इकठ्ठा ना हों। फूल चढ़ाने के बाद अगले दिन उसे फेंक दें।

home architecture vastu shastra

*- गमलों में हर रोज पानी देना चाहिए और उसमें लगे हुए पौधे के पत्ते अगर पीले पड़ गए हों तो उन्हें तोड़ कर फेंक देना चाहिए।

*- अगर आपके घर में भी बिजली का कोई ख़राब उपकरण पड़ा हुआ है तो जल्दी से उसे ठीक करवा लें अन्यथा उसे फेंक दें, उसे घर में इकठ्ठा करके ना रखें।

Back to top button