राशिफल

Rashifal 31 July: हरियाली तीज पर बन रहा है यह योग, 5 राशि वाली महिलाओं की मनोकामनाएं होंगी पूरी

आज देशभर में हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाएगा। सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान शिव व माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। इस बार हरियाली तीज पर रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। रवि योग को ज्योतिष शास्त्र में शुभ माना जाता है।

हम आपको रविवार 31 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 31 July 2022

surya on makar sankranti

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको परिस्थिति में कुछ बड़ा सुधार होता देखने को मिल सकता है। व्यवसाय संबंधी किसी भी गतिविधि को लापरवाही में ना लें। क्योंकि किसी प्रकार के नुकसान की संभावना है। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। भविष्य की योजना बनाने के लिए बेहतर सोच विचार करने वाले है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर करने की कोशिश करें। अगर आपके बीच कोई गलतफहमी चल रही है तो उसे दूर करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप बुद्धिमत्ता का प्रयोग करते हुए आगे बढ़ेंगे। लगातार प्रयास आपके सफल होते हुए देखने को मिल सकता है। जीवन के प्रति आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके लिए मान प्रतिष्ठा वर्धक रहेगा। आपका रहन-सहन व बोलचाल का तरीका लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा। आपके साथी-सहयोगियों की आलोचना आपके प्रति बनी रह सकती है। बेहतर खुशखबरी की प्राप्ति होने वाली है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों को आज धन लाभ के नये रास्ते नजर आयेंगे। आज नयी जमीन खरीदने का योग बन रहा है। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने का प्रयास करेंगे जो कि सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को अधिक महत्व दिया जाएगा। उधार दिया पैसा वसूलने की कोशिश नाकाम हो सकती है। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों को आसपास के लोगों की मदद मिल सकती है। व्यक्तिगत कारणों से कार्यक्षेत्र में ज्यादा वक्त नहीं दे पाएंगे। चिंता ना करें, फोन ओर संपर्कों के जरीये ही सब काम हो जाएंगे। परिवार के सदस्यों के मध्य अशांति आप के लिए चिंता का विषय हो सकती है। किसी की तरक्की से आपको जलन हो सकती है। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में सोच समझकर आगे नहीं बढ़ेंगे तो मुश्किल हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। कई मामलों में आपको थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है। आज आप किसी भी समस्या को निपटाने की हिम्मत रखेंगे। नए लोगों से भी कॉन्टैक्ट हो सकता है। पढ़ाई में अच्छा करने के लिए उनकी ओर से अधिक केंद्रित और ठोस प्रयासों की आवश्यकता है। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। मित्रों की ओर से आज आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह या सुझाव मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। आपकी किसी बात से घर के बड़े सहमत नहीं रहेंगे, लेकिन आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियां नजरअंदाज न करें। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएगी और आपको ढ़ेर सारा धन प्राप्त होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित होंगे। किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

surya dev

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका जीवनसाथी आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा और लव लाइफ सामान्य रहेगी। संतान की तरफ से कष्ट बढ़ सकता है, जिससे घर में कलेश बढ़ सकती है। व्यापार में किसी भी कठिनाइयों को हल करने के लिए विशेषज्ञ की मदद लें। वित्तीय मामले आसानी से प्रगति करेंगे। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा। परिवार में मान सम्‍मान बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक संपत्ति के मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। पिता पक्ष से पूर्ण सहयोग बना हुआ है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी नए कार्य या फिर नए कॉन्ट्रैक्ट की जल्बादी न करें, सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। यह दिन योजनाओं को साकार करने के लिए सफलता देने वाला रहेगा। नए संबंध बनेंगे जो भविष्य में लाभदायक रहेंगे, कार्य में सफलता की प्रबल संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपमें आत्मविश्वास की कमी साफ तौर पर झलकेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के आसार बन सकते हैं। गरीबों में अन्न का दान करें। विदेश संबंधित कार्यों में प्रगती होगी और विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। छात्रों को नए उच्च शिक्षा से संबंधिक अवसरों की प्राप्ति होगी। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। गुस्से पर नियंत्रण रखें और सोच समझ कर कार्य करें। सारा दिन मौज मस्‍ती एवं हंसी खुशी बीतेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

घरेलू मोर्चे पर रुकी हुई परियोजनाएं गति और निकटता को पूरा करेंगी। आज के दिन विचारों को महत्व दें, तो वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसा प्लान करना होगा जिसमें ज्ञान के आस-पास बने रहने का मौका प्राप्त हो। वह कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े। जहां तक हो सके अपना व्यवहार सकारात्मक रखें। अपने से बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह मानें। बच्‍चों के साथ समय बिताएंगे। परिवार से सहयोग की उम्‍मीद कर सकते हैं। भविष्‍य की योजनाएं बन सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके लिए दिन अच्छा है। सफलता के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे। भविष्य को लेकर मन में नकारात्मक विचारों का आकलन करना और अत्याधिक सोच-विचार से बचना चाहिए। जो लोग शोधपरक कार्य में लगें हैं उनको अधिक गंभीरता रखनी होगी। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे, और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं। आपको फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचना चाहिए। आपको मनोवांछित फल मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार में कुशल मंगल बना रहेगा। कई लोगों के साथ-साथ अधिकारियों का भी ध्यान आप पर रहेगा। समाजसेवा की प्रेरणा प्राप्त होगी। आज के दिन की शुरुआत जरूरतमंद व्यक्ति के मदद से प्रारम्भ करें, उनका आशीर्वाद आपको दिनभर कार्य करने की ऊर्जा देगा। कर्मक्षेत्र में दिन चुनौतियों भरा हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं।

आपने Rashifal 31 July 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 31 July 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 31 July 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button