दिलचस्प

बहुत यूनिक है अनिल कुंबले के तीनों बच्चों का नाम, आप भी बच्चों को दे सकते हैं ये अनोखे नेम

भारतीय टेस्ट क्रिकेट के सफल गेंदबाज अनिल कुंबले ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। वहीं 7 फरवरी 1999 के दिन हुए टेस्ट मैच की एक पारी में उन्होंने करीब 10 विकेट लिए थे जिसका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। 17 अक्टूबर 1970 को जन्मे अनिल कुंबले ने 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई सीरीज खेली। बहुत कम लोग जानते लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनिल कुंबले को ‘जंबो’ नाम से भी पहचाना जाता है।

anil kumble

उन्होंने महज 13 साल की उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में कदम रख दिया था और बाद में वह एक बड़ा नाम बन कर उभर।. क्रिकेट की दुनिया में एक ऊंचा मुकाम हासिल करने के बाद अनिल कुंबले ने साल 1999 में चेतना से शादी रचाई और उनके घर 3 बच्चों का जन्म हुआ। बता दे अनिल कुंबले ने अपने बच्चों का नाम बड़ा ही यूनिक रखा है। तो आइए जानते हैं अनिल कुंबले के बच्चों के नाम और इसके अलावा भी कुछ अन्य नाम जिन्हें आप अपने बच्चों को दे सकते हैं।

anil kumble

बड़ा यूनिक हैं अनिल कुंबले के 3 बच्चों का नाम

शादी के बाद अनिल कुंबले के घर साल 2005 में बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम मायस रखा गया। बता दे मायस अब 17 साल के हो चुके हैं और उनके नाम का मतलब है, “भ्रम या जादू या फिर हिंदू देवी लक्ष्मी का एक वैकल्पिक नाम।” वही उनकी बेटी का नाम
स्‍वस्ति है जिनका जन्म साल 2007 में हुआ था।

anil kumble

इस नाम का मीनिंग है, ‘संपूर्ण शांति, एक तारे का नाम या फिर एक ऐसा तारा जो हर जगह से देखा जा सकता है। इसके अलावा भी कुंबले की एक बेटी है जिसका नाम आरुणी है। आरुणि कुंबले की सबसे बड़ी बेटी है जिनका जन्‍म साल 1994 में हुआ था। आरुणी के नाम का मतलब होता है, “कुछ भी शुरू करना या विकसित करना, या फिर सुबह प्रकाश बढ़ने के लिए।”

नन्हे बच्चों के लिए ये नाम भी बहुत ख़ास है

बिपाशा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री बिपाशा बसु का नाम तो हर किसी ने सुना ही होगा। बता दे यह एक बंगाली नाम है जो भारत की एक प्रमुख नदी भी है। उसी के नाम पर बिपाशा नाम रखा गया है। यदि आप अपनी बेटी के लिए कोई नया नाम सोच रहे हैं तो बिपाशा नाम भी काफी यूनिक है और ये बोलने में भी काफी अच्छा लगता है।

देविका

बता दें, देविका नाम भी लड़कियों के लिए सबसे अच्छा नाम होता है। दरअसल इस नाम का मतलब देवी से होता है। हिन्दू धर्म में इस नाम को काफी शुभ माना गया है। ऐसे में आप अपनी ‘बेबी गर्ल’ का नाम देविका रख सकते हैं।

देवांश

देवांश नाम भी काफी अलग है। इस नाम का मतलब ईश्वर या भगवान का एक हिस्सा होता है। देव यानी कि देव का अंश। यदि आपके घर में बेटे का जन्म हुआ है तो आप इस नाम को रख सकते हैं।

​एव्‍यवन

​एव्‍यवन बहुत ही यूनिक नाम है। इस तरह का नाम कम ही सुनने को मिलते हैं। ऐसे में यदि आप अपने बच्चों का नाम लोगों से काफी अलग और हटकर रखना चाहते हैं तो इस नाम को चुन सकते हैं। बता दे हिंदू धर्म के अनुसार ये नाम बहुत ही प्यारा और पवित्र जिसे भगवान विष्णु का दूसरा नाम माना जाता है।

Back to top button