अध्यात्म

सुबह दिखने और सुनाई देने वाली चीजें बताएंगी कैसा बीतेगा आपका दिन, ऐसे समझे शुभ-अशुभ संकेत

सुबह उठते ही हमारे दिमाग में सबसे पहला सवाल यही आता है कि आज का हमारा दिन कैसा गुजरेगा? कभी ये अच्छा होता है तो कभी बेकार। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका पूरा दिन इस बात पर निर्भर करता है कि आप सुबह सुबह क्या देखते या सुनते हैं। इन चीजों से ही तय होता है कि आपका दिन शुभ होगा या अशुभ। आज हम इन्हीं अच्छे और बुरे संकेतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

1.सुबह आप आँख खोले और आपको ऊं, स्वस्तिक, त्रिशूल, शंख, चक्र जैसे कोई धार्मिक चिह्न दे जाए तो ये अच्छा संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपका पूरा दिन अच्छा जाने वाला है। इसलिए अपने कमरे में इन चिह्नों से जुड़ी कोई चीज रखना एक अच्छा आइडिया होता है।

2. सुबह नींद खुलते ही यदि आपको भजन, आरती, मंदिर की घंटी या शंख की आवाज सुनाई दे तो समझ जाइए कि आपका दिन बन गया है। ये एक शुभ संकेत होता है। ऐसी आवाजें सुनने के बाद पूरा दिन अच्छा जाता है। इतना ही नहीं भाग्य भी आपका साथ देता है।

3. सुबह उठने के कुछ देर बाद यदि आप अपनी आंखों से दूध या दही के भरे हुए बर्तन देख लें तो ये अच्छी बात होती है। इसका मतलब है कि आज के दिन आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जाएंगे। इसलिए इस दिन आप अपने सभी जरूरी काम निपटा लें।

4. सुबह आंख खुलते ही यदि आपको कमल का फूल या पानी से भरा हुआ घड़ा दिख जाए तो ये बहुत ही अच्छा संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको धन लाभ होने के पूरे चांस है। इसलिए इस दिन धन से जुड़े काम करना अच्छा रहता है।

5. सुबह सुबह आप घर से बाहर कहीं जा रहे हैं और यदि कोई आपका झाड़ू लगाता दिख जाए तो ये शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आप जिस काम से जा रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी।

6. यदि आप किसी जॉब के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं या फिर कोई विशेष काम से जा रहे हैं तो पानी से भरा बर्तन देखकर निकलना शुभ होता है। इससे आपको उस काम में बिना किसी बाधा के सफलता मिलती है।

7. सुबह सुबह कन्या या सुहागिन महिला के दर्शन करना भी अच्छा होता है। इससे आपका दिन बेहतरीन जाता है।

8. सुबह सुबह मोर, कोयल, चिड़ियों की चहचहाहट सुनना शुभ होता है। इससे आपका पूरा दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरा हुआ बीतता है।

Back to top button