राशिफल

Rashifal 28 March: इन 5 राशि वाले लोगों की किस्मत चमका देगी यह होली, इस बार बन रहा है ध्रुव योग

फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के दिन है होलिका दहन किया जाता है। अगले दिन रंगों का त्योहार होली मनाया जाता है। सनातन हिन्दू धर्म में होलिका दहन का बड़ा महत्व है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष होली पर ध्रुव योग बनने जा रहा है। साथ ही साथ इस दिन अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि योग भी रहने वाला है। हम आपको रविवार 28 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 March 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ सकती है। आप अपने पार्टनर के साथ इंटरनेट पर समय बिताएंगे, या फोन पर मधुर संवाद कर सकते हैं। किसी भी तरह आज आप दोनों दिनभर जुड़े रहेंगे। कुछ लोग आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। दुश्मनों से न उलझें तो ही अच्छा है। नए अवसर व नए लोगों से परिचय होगा। सक्रिय रहकर सभी कार्य करें। सुअवसर को हाथ से न जाने दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। भागीदारी लाभदायक बनेगी। किसी बात को लेकर आप थोड़े से गुस्से वाले होंगे क्योंकि वह मन मुताबिक काम नहीं होगा, इसलिए आपके अंदर अजीब सी बेचैनी होगी। सेहत का ध्यान रखें। संतुलित भोजन करें नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। आपकी निजी जिंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। खर्च अधिक हो सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।

 

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आपको प्यार से बात करनी चाहिए, इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज आपको स्वयं के लिए भी कुछ समय मिलेगा। आपकी लापरवाही आज भारी पड़ सकती है। कानूनी मामलों से दूर ही रहें तो अच्छा है। अपनी सोच सकारात्मक रखें। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कहीं से कोई बुरी खबर मिल सकती है। प्रेम में निराशा हाथ लगेगी एवं भविष्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। दिनचर्या से हटकर कुछ काम करें, जिससे आपको सुख का अनुभव हो। संघर्ष अधिक करना पड़ेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। मन दुविधा में रहेगा। आपके रिश्ते में थोड़ी ठंडक आ सकती है। इसलिए, अपने रिश्ते को बेहद सावधानी से संभालना बेहतर है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा आपको मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पारिवारिक खर्च बढ़ सकता है। लेन- देन में सावधानी बरतें। अटके काम पूरे होंगे। महिलाएं घर की साफ-सफाई करेंगी। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो अभी उचित समय नहीं है। बेहतर होगा कोरोना की परिस्थितियां ठीक होने तक इंतेजार करें। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा आज हो सकता है। परिवार के साथ समय बीता पाएंगे। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। जल्दबाजी में कोई भूल भी हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज बिना बात आप दुखी हो सकते हैं। आपकी मेहनत आपके पक्ष में खड़ी होगी जिससे काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा लेकिन रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बन सकते हैं। आपका समय अच्छा बीतेगा। लम्बे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को सबके सामने लाने और इसे विवाह में बदलने के लिए समय अनुकूल है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। सुबह उठकर धरती माता को छूकर प्रणाम करें, पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। ऐसी स्थितियां आ सकती हैं जो आपको बिना सोचे काम करने के लिए उकसायें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

संगीत के प्रति आकर्षित रहेंगे। एजुकैशन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने परिवार में चल रही गतिविधियों पर पूरा ध्यान देंगे और आगे की गतिविधि का प्लान बनाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। महंगी चीजों पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। लाभ प्राप्त होने पर आप बड़े कदम उठाने के बारे में विचार बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए आपका बजट सुधर जाएगा। हिम्मत और दिमाग से बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने में बहुत हद तक सफल भी हो सकते हैं। बिजनेस में नई योजना बन सकती है। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है। पैसों के मामले में दिन अच्छा है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप घर के मामले सुलझा लेंगे। सबसे विनम्र होकर बात करें। समय-समय पर हर कार्य का ध्यान रखना आपको रखना सीखना पड़ेगा तभी आप आगे बढ़ सकते हैं। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। बहुत सारा काम निपटाने की कोशिश आप कर सकते हैं। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आज आपको मिल सकता है। निजी संबंध सहायक रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप किसी करीबी को पैसा उधार दे सकते हैं। आज आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी। बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद भाग्योदय करेगा। जीवनसाथी के द्वारा आज आपका ज्यादा ख्याल रखा जाएगा। सार्वजनिक रीजन के व्यक्तियों को कार्य के मोर्चे पर पहचान हासिल करने को कठिन परिश्रम करने की जरूरत है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

बदलाव के चलते कुछ नए परिवर्तन आपके रिश्ते में आ सकते हैं। पार्टनरशिप या रिश्तों को लेकर आपके मन में किसी तरह की चिंता है तो उसका समाधान मिल सकता है। अचानक धन हानि हो सकती है। समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ एक सकारात्मक और नई पहल करने का भी मौका मिल सकता है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की सुरक्षा करने की जरूरत है।

आपने Rashifal 28 March का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 March का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 March 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस नियम से धारण करें कछुए की अंगूठी, दुर्भाग्य आसपास भी नहीं फटकेगा

Back to top button