बॉलीवुड

सफेद दुल्हन के जोड़े में जन्नत की परी लग रही सनी लियोनी, फैंस से बोली मुझ से शादी करो – Pics

सनी लियोनी बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। फिल्मों के साथ साथ वे सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती है। खासकर इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। यहां वे फैंस के साथ आए दिन कुछ न कुछ शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने अपनी दुल्हन के जोड़े में कुछ तस्वीरें साझा की है।

इन फोटोज में सनी क्रिश्चियन ब्राइड बनी हुई है। उन्हें ईसाई दुल्हन का सफेद जोड़ा (गाउन) पहना हुआ है। इस ब्राइडल लुक में सनी बहुत ही सुंदर लग रही हैं। उनका रूप दुल्हन की ड्रेस में निखरकर बाहर आ रहा है।

दरअसल सनी ने हाल ही में अपना ब्राइडल फोटोशूट करवाया है। इसी की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा की है।

दिलचस्प बात ये है कि इन ब्राइडल तस्वीरों को पोस्ट कर सनी ने फैंस को दूसरी शादी का ऑफर भी दिया है। उन्होंने इन तवीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा है ‘मैरी मी’। यानि मुझ से शादी करो। सनी की इस पोस्ट को अभी तक 6 लाख 87 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)


फैंस इन तस्वीरों पर दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा कि ‘हाँ मैं आप से दूसरी शादी करने को तैयार हूँ।’ तो वहीं एक अन्य यूजर कहता है कि ‘लेकिन आपकी शादी तो पहले ही हो गई है ना?’ वहीं बहुत से लोग इस फोटो पर फायर और लव हार्ट इमोजी भी बना रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सनी ने साल 2011 में डेनियल वेबर से शादी रचाई थी। वे भी सनी की तरह पहले के पॉर्न स्टार थे। इस शादी से इनके तीन प्यारे बच्चे निशा कौर वेबर, आशेर सिंह वेबर और नोह सिंह वेबर हैं। निशा को सनी ने गोद लिया था, जबकि आशेर – नोह सरोगेसी के माध्यम से पैदा हुए थे।

सनी ने बॉलीवुड में ‘जिस्म 2’ से डेब्यू किया था। उन्हें यह फिल्म ऑफर महेश भट्ट ने बिग बॉस 5 में दिया था। सनी जल्द ही MTV का शो स्प्लिट्सविला होस्ट करती दिखाई देंगी। इसमें उनका साथ

बता दें कि सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सिर्फ इंस्टाग्राम पर उनके 4 करोड़, 32 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सनी बीते कुछ वक्त से बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन छोटे पर्दे पर वह अक्सर नजर आ जाती हैं। आरजे रणविजय देंगे।

वैसे आप लोगों को सनी का यह ब्राइडल अवतार कैसा लगा? क्या आप उनसे शादी करना पसंद करेंगे?

Back to top button