अध्यात्म

20 फरवरी को शुक्र ग्रह करेगा कुंभ राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों के लिए रहेंगे ये शुभ

शुक्र ग्रह मकर राशि से निकलकर 20 फरवरी की मध्यरात्रि को कुंभ राशि में प्रवेश करने वाला है।  मकर का ये प्रवेश 2 बजकर 19 मिनट पर कुंभ राशि में होगा। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का असर कई लोगों के जीवन पर पड़ेगा। कई राशियों के लिए ये परिवर्तन शुभ साबित होगा। जबकि कुछ राशियों के लिए शुक्र का ये परिवर्तन कष्टदायक होगा। तो आइए जानते हैं कि 12 राशियों पर इस परिवर्तन का क्या असर पड़ेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा और इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा। इस राशि के जातकों का शादी-विवाह होने का योग भी बन रहा है। अगर कोई कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं तो ये समय शुभ है। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। कुल मिलाकर ये गोचर मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी होने वाला है।

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों को भी इस गोचर से सुखद फल मिलेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। परिवार के साथ संबंध अच्छे बनेंगे। काल के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की मिलेगी। धन लाभ का योग भी बन रहा है। हालांकि कोई भी फैसला लेने से पहले सौ बार जरूर सोच लें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों का भाग्य उनका साथ देगा। धर्म-कर्म के मामलों में रूचि बढ़ाएंगे। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की हासिल होगी, जो कार्य सोचा है वो पूर्ण हो जाएगा। यानी कुल मिलाकर शुक्र का गोचर शुभ साबित होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर ज्यादा अच्छा साबित नहीं होगा। कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ भी मतभेद पैदा हो सकते हैं। किसी मामले को लेकर कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। प्रेम संबंधी के मामलों में उदासीनता रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए ये गोचर अच्छा साबित होगा। शादी-विवाह का योग बन रहा है। इसलिए जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा है उनका विवाह तय हो सकता है। सरकारी विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। हर कार्य में कामयाबी हासिल होगी।

कन्या राशि

शुक्र का ये गोचर कन्या राशि के छठे शत्रुभाव में हो रहा है। जिसके कारण ये गोचर अशुभ साबित होगा। भौतिक सुखों की कमी आएगी। परिवार के लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है। इसलिए सोच समझकर ही फैसले लें। गुप्त शत्रु भी बढ़ेंगे और कोर्ट कचहरी के मामलों में भी फंस सकते हैं।

तुला राशि

शुक्र ग्रह का ये गोचर तुला राशि के लिए सही साबित होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्रों को कामयाबी मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे। शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। आर्थिक लाभ का योग भी बन रहा है। व्यापार में कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि से चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में विजय हासिल होगी। सुखद समाचार प्राप्ति का योग बन रहा है। व्यापार में उन्नति होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नए दोस्त बनेंगे और परिवार के लोगों के साथ रिश्ते ओर मजबूत होंगे।

धनु राशि

धनु राशि से तृतीय पराक्रम भाव में शुक्र के इस गोचर से मिले-जुले फल प्रदान होंगे। नए नौकरी के अवसर मिल सकते हैं और व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। हालांकि सेहत थोड़ी खराब हो सकती है और मन अशांति रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा। भाइयों के साथ प्रेम से रहें और लड़ाई करने से बचें।

मकर राशि

मकर राशि को इस गोचर से सुखद परिणाम मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और जो कार्य सोचा होगा वो पूरा हो जाएगा। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे बनेंगे।  पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की का योग भी बन रहा है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए भी ये गोचर अनुकूल साबित होगा। सरकारी नौकरी लगने के योग बन रहे हैं। इसलिए सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए ये समय सही साबित होता है। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी और परिवार के साथ संबंध अच्छें बनेंगे। संपत्ति में लाभ हो  सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के बारहवें भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। इस राशि के लोगों को उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। खूब मेहनत करने पर ही सफलता हासिल होगी। परिवार के लोगों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। आर्थिक हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए सोच समझ कर ही हर फैसला लें। किसी के साथ लड़ाई करने से बचें।

Back to top button