बॉलीवुड

31 सालों में बदल इतनी गई ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म के कलाकार, तस्वीरों में पहचानना हुआ मुश्किल

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान को फिल्म डेब्यू किए 31 साल पूरे हो चुके हैं। जी हां, सलमान खान ने तीन दशक पहले बतौर अभिनेता फिल्म मैंने प्यार किया से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म 29 दिसंबर 1989 को रिलीज हुई थी।

पहली ही फिल्म की जबरदस्त सफलता ने सलमान को इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिला दी। इसके बाद सलमान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और पिछले तीन दशकों में उन्होंने जिन बुलंदियों को छुआ है, उसके आस पास भी कोई स्टार नजर नहीं आता।

वहीं उनके साथ फिल्म मैंने प्यार किया में काम करने वाले कई एक्टर इन दिनों गुमनामी में जी रहे हैं। यही नहीं कुछ तो दुनिया को अलविदा भी कह चुके हैं। तो आज हम  इस आर्टिकल में ये बताएंगे कि आखिर अब कहां और किस हाल में हैं फिल्म मैंने प्यार किया के स्टारकास्ट…

भाग्यश्री (सुमन)

अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। मगर गिने चुने फिल्मों में काम करने के बाद वो अब गायब ही हो गई हैं। हालांकि भाग्यश्री  को आने वाले दिनों में फिल्म थलाइवी में देखा जा सकेगा, जिसमें कंगना रनौत जयललिता का रोल प्ले करेंगी।

सलमान खान (प्रेम)

बॉलीवुड के दबंग के नाम से मशहूर सलमान खान ने इस फिल्म में प्रेम का रोल किया था। अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने शानदार सफलता हासिल की। खैर, सलमान खान के लिए लोग आज भी उतने ही क्रेजी हैं जितने पहले थे। उनकी आने वाली फिल्म राधे और किक 2 है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतार है।

आलोक नाथ (सुमन के पिता)

बॉलीवुड के बाबू जी कहे जाने वाले अभिनेता आलोक नाथ ने वैसे तो कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया है। आलोक नाथ ज्यादातर फिल्मों में पिता का रोल करते ही नजर आए हैं। फिल्म मैंने प्यार किया की बात करें तो इस फिल्म में भी उन्होंने भाग्यश्री (सुमन) के पिता का रोल किया था।

दिलीप जोशी (रामू)

घर घर में जेठालाल के नाम से प्रसिद्ध दिलीप जोशी ने भी फिल्म मैंने प्यार किया में काम किया था। जी हां, इस फिल्म में उन्होंने रामू का रोल प्ले किया था। इसके बाद भी उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया, मगर इन दिनों वे टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का रोल प्ले करते हैं। इस रोल में उन्होंने खूब प्रसिद्धि हासिल की है।

हरीश पटेल (रहीम चाचा)

मैंने प्यार किया में रहीम चाचा का रोल करने वाले हरीश पटेल को भला कोई कैसे भूल सकता है। हरीश पटेल वैसे तो कई फिल्मों  में काम कर चुके हैं, मगर अब उन्होंने एक्टिंग करियर से ब्रेक ले लिया है। आखिरी बार उन्हें 2011 में आई फिल्म पापी : एक सत्यकथा में देखा गया था।

लक्ष्मीकांत बर्डे (मनोहर)

सलमान खान के साथ कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर की भूमिका में नजर आ चुके लक्ष्मीकांत बर्डे ने अपने मजाकिया अंदाज से लोगों का खूब एंटरटेनमेंट किया है। हालांकि अब वो इस दुनिया में नहीं रहे। साल 2004 में किडनी फेल हो जाने के कारण उनका निधन हो गया।

राजीव वर्मा (प्रेम के पिता)

फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान (प्रेम) के पिता का किरदार निभाने वाले राजीव वर्मा भी अब फिल्मी दुनिया से ब्रेक ले चुके हैं। उन्हें आखिरी बार 2011 में फिल्म आरक्षण में देखा गया था।

रीमा लागू (प्रेम की मां)

रीमा लागू ने वैसे तो बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उनको आखिरी बार साल 2017 में टीवी धारावाहिक नामकरण में दयावंती मेहता के रोल में देखा गया था। बता दें कि 18 मई 2017 को 58 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

मोहनीश बहल (जीवन साहनी)

गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता मोहनीश बहन की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार फिल्म पानीपत में काम किया था। मोहनीश ने फिल्म मैंने प्यार किया में जीवन साहनी का किरदार निभाया था।

दीप ढिल्लन (लाल मियां)

फिल्म मैंने प्यार किया में लाल मियां (ट्रक ड्राइवर) के रोल में दिखे थे। हालांकि अब उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है। अब वे फिल्मों में नजर नहीं आते हैं।

Back to top button