बॉलीवुड

Photos: शादी के बाद 2 लड़कियों के साथ हनीमून पर दिखे युजवेंद्र चहल, बीवी के चेहरे पर दिखी खुशी

इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) 22 दिसंबर 2020 को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। उन्होंने मशहूर कोरियोग्राफर और यूट्यूबर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma ) को अपनी पत्नी बनाया है। दोनों के फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। युजवेंद्र की दुल्हनियां धनाश्री इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने हनीमून की एक तस्वीर साझा की है जो चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल चहल-धनाश्री दुबई में अपना हनीमून मना रहे हैं। हैरत की बात यह रही कि इस दौरान चहल के साथ एक नहीं बल्कि दो दो लड़कियां थी। एक उनकी बीवी धनाश्री और दूसरी एक अजनबी लड़की। चहल और दो लड़कियों वाली यह फोटो खुद धनाश्री ने अपनी इंस्टास्टोरी पर साझा की है। ऐसे में सभी फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है कि फोटो में दिखाई दे रही ये तीसरी लड़की कौन है और ये इस कपल के हनीमून पर क्या कर रही है।

दरअसल यह लड़की कपल की कोई दोस्त या फैन प्रतीत हो रही है। ये उनके साथ हनीमून नहीं मना रही पर सेल्फ़ी ले रही है। शायद वह भी दुबई में उनसे टकरा गई थी और उसने अपने इस फेवरेट कपल के साथ सेल्फ़ी ले ली। वैसे इस सेल्फ़ी में लड़की और चहल धनाश्री तीनों ही गजब के लग रहे हैं।

यह तस्वीर दुबई के सीसर ब्लू वॉटर की है। इस दौरान इस रहस्यमयी लड़की ने नीली ड्रेस और आंखों पर काला चश्मा पहन रखा है। इस तस्वीर के अलावा चहल-धनाश्री दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हनीमून की कुछ और तस्वीरें भी शेयर की है। फैंस को यह फोटोज़ बड़ी पसंद आ रही है। इस फोटो को महेंद्र सिंह धोनी की बीवी साक्षी ने भी लाइक किया है।

इनकी इस पोस्ट को अभी तक 7 लाख से अधिक लाइक्स भी मिल चुके हैं। लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई इस कपल की तारीफ कर रहा है तो कोई ये पूछा रहा है कि भाई आपको मैच नहीं खेलना है क्या? इस तस्वीर में धनाश्री अपने पति को प्यार से निहारती हुई भी नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

ड्रेस की बात करें तो धनाश्री एनिमल प्रिंट वाली छोटी सी ड्रेस पहने बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। उनके हाथों का में चूड़ा और मेंहदी उन्हें नई-नवेली दुल्हन वाला लुक दे रहा है। बताते चलें कि 22 दिसंबर को शादी रचाने के सिर्फ 3 दिन बाद ही ये कपल अपने हनीमून पर निकल पड़ा था।

Back to top button