अध्यात्म

आजमाएं वास्तु शास्त्र के ये उपाय, जल्द हो जाएगा विवाह, कुंवारी कन्याओं के लिए है एक ख़ास सलाह

घर में वास्तु दोष होने पर विवाह होने में बेहद ही परेशानी आती है। अगर आपके घर में भी वास्तु दोष है और आपका विवाह नहीं हो पा रहा है, तो आप वास्तु शास्त्र में बताए गए इन उपायों को कर लें। इन उपायों की मदद से वास्तु दोष खत्म हो जाएगा और विवाह भी जल्द हो जाएगा।

दरअसल वास्तु विज्ञान के अनुसार हमारे पास ऐसी कई चीजें मौजूद होती हैं जिनके कारण विवाह होने में परेशानी आती है। वहीं अगर विवाह किसी तरह से हो भी जाए, तो वैवाहिक जीवन कष्टों से भर जाता है। वास्तु शास्त्र में कुछ उपायों का जिक्र किया गया है। जिनको करने से विवाह जल्द हो जाता है और घर का वास्तु भी सही हो जाता है। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

इस दिशा में ना सोएं

जिन कुंवारी लड़कियों का विवाह होने में परेशानी आ रही है वो लड़कियां दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा में ना सोएं। इस दिशा में सोने से विवाह में बाधा आती है। वास्तु के अनुसार सोते समय बिस्तर इस तरह से होना चाहिए कि आपका पैर उत्तर और सिर दक्षिण दिशा में हो।

ऐसे कमरे में सोने से बचें

कुंवारी लड़कियों को उस कमरे में बिल्कुल नहीं सोना चाहिए, जहां पर अधिक दरवाजे हों। ऐसे कमरे में सोने से विवाह का योग नहीं बन पाता है। वास्तु के मुताबिक विवाह योग्य लड़कियों को एक से अधिक दरवाजे वाले कमरे में नहीं सोना चाहिए। ऐसी लड़कियों को केवल उन्हीं कमरों में सोना चाहिए जहां पर हवा और रोशनी का प्रवेश कम हो।

ना पहने इस रंग के कपड़े

विवाह योग्य लड़की और लड़के काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। इस रंग के कपड़े पहनने से भी विवाह होने में परेशानी आती है। कपड़ों के अलावा काली रंग की वस्तुओं से भी बचकर रहें।

ऐसा हो कमरे का रंग

कमरे का रंग डार्क यानी गहरा होने पर विवाह नहीं हो पाता है। ऐसे कमरों में सोने वाले लोगों का जीवन तनाव भर रहता है और किसी भी कार्य में उनको कामयाबी नहीं मिलती है। इसलिए कुंवारे युवक और युवती अपने कमरे के रंग पर भी ध्यान दें और अपने कमरे की दीवारों पर पीला या हल्का गुलाबी रंग ही करवाएं।

इस दिशा में हो मुख

अगर विवाह की बात करने के लिए कोई घर में आए, तो उसका मुख घर की अंदर की और ही होना चाहिए। ना कि बाहर की और। बाहर की और मुख करके बैठने पर विवाह तय नहीं हो पाता है और किसी कारण से टूट जाता है।

गुरुवार को पहने पीले रंग का कपड़े

गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें और इस दिन हो सके तो पीले रंग की चीजों का ही सेवन करें। इसके अलावा नहाने के पानी में हल्दी को भी जरूर मिलाएं और नहाने के बाद हल्दी का तिलक माथे पर लगाएं। ऐसा करने से विवाह जल्द हो जाता है।

शिव की करें पूजा

हर सोमवार शिव जी की पूजा भी करें। शिव की पूजा करने से जल्द ही सच्चा जीवन साथी मिल जाता है। पूजा करते समय शिव को लाल रंग के फूल जरूर अर्पित करें।

Back to top button