बॉलीवुड

बिग बॉस की दमदार आवाज का मालिक है ये शख्स, शो में काम मिलने के बाद बदल गई जिंदगी

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: टीवी जगत का सबसे विवादित शो बिग बॉस विवादित होने के बावजूद भी लोगों की पहली पसंद बना रहता है। हर साल इस शो का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। क्योंकि ये एक ऐसा शो है जिसमें वो लोग अपने फेवरेट स्टार को पर्दे की पीछे उनकी जिंदगी को देख पाते हैं। वैसे तो बिग बॉस में हर साल घर और कंटेस्टेंट चेंज होते रहते हैं लेकिन इस शो को लेकर कुछ बाते हैं जो आज तक नहीं बदली। और वो है उसमें सुनाई देने वाली आवाज।

बिग बॉस की आवाज जैसे ही घर में सुनाई देती है हर कोई अलर्ट मोड में आ जाता है। ये आवाज इतनी जबरदस्त होती है कि इस शो के होस्ट सलमान खान भी उसकी हर बात मानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बिग बॉस की ये आवाज किस शख्स की है। जो इतने सीजनों से इस शो में सुनाई दे रही है?

हम आपको बता दें ये आवाज है विजय विक्रम सिंह की। विजय सिंह बीते 9 सालों से बिग बॉस के साथ जुड़े हुए हैं। वो एक विओ आर्टिस्ट के तौर पर इस शो में काम करते हैं। विजय के बारे में बता दें कि वो कानपुर शहर के रहने वाले हैं। हालांकि विजय का कभी भी इस क्षेत्र से कोई कनेक्शन नहीं रहा हैं। उन्होंने एमबीए करा है। हालांकि विजय को सिंगिंग नहीं आती लेकिन उनको गाने गाने का शौक हमेशा से रहा है।

विजय का जीवन काफी संघर्ष पूर्ण रहा है। जानकारों की मानें तो 20 साल की उम्र में विजय डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। और उससे निकलते-निकलते 26 साल की उम्र में उनको अल्कोहलिजम ने जकड़ लिया था, जिसके चलते उनकी जान जाते-जाते बची थी। विजय को साल 2009 में पहली बार बतौर विओ आर्टिस्ट के तौर पर काम मिला था और यही वो दौर था जब विजय की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। बता दें कि सिर्फ बिग बॉस ही नहीं बल्कि इसके अलावा विजय तकरीबन 250 रिएलिटी शोज और 100 से ज्यादा कॉमर्शियल्स में अपनी आवाज का जादू दिखा चुके हैं। जिसके चलते-चलते ही उनको बिग बॉस में काम मिला था और तब से विजय बिग बॉस के साथ जुड़े हुए हैं।

बता दें कि बिग बॉस के सीजन 13 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। खबरों की मानें तो इस सीजन के लिए भी मेकर्स कोई नई जगह तलाश कर रहे हैं। एक इंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार, ओमंग कुमार ने कंफर्म भी किया है कि शो नए लोकेशन की तलाश भी की जा रही है। बता दें कि इसके पहले शो के सभी सीजन लोनावला में शूट किए जाते थे, पिछला सीजन गोवा में हुआ था और अब इस नए सीजन के लिए लोकेशन की तलाश जारी हो चुकी है।

शो मेकर्स शो को ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए हर बार शो की थीम को पूरी तरह से बदल देते हैं। साथ ही घर के अंदर का इंटीरियर इतना खूबसूरत होता है कि वो देखते ही बनता है। और अब शो के 13 वें सीजन को लेकर मेकर्स क्या सोच रहे हैं इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। लेकिन दर्शकों को इंतजार है तो बस इस शो के नए सीजन के आने का।

Back to top button