Trending

Rashifal: शुक्रवार को इन 2 राशियों की जिंदगी में आ सकता है नया मोड़, होने वाली है खूब उथल-पुथल

हम आपको शुक्रवार 5 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें Rashifal 5 April 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में बाधाओं से मन अशांत रहेगा। स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। आपको अपने पार्टनर की भावनाओं पर विश्वास कर पाना मुश्किल लगेगा। काम से जुड़ी प्लानिंग भी पूरी होने की संभावना है। आपके काम होंगे और उसका फायदा भी मिल सकता है। माँ-बाप की सेवा को तत्पर दिखाई देंगे। समाजवाद की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको हाथ में लिए हुए कार्य में सफलता मिलने हेतु परिश्रम को आगे बढ़ाना होगा। काम का दबाव एवं घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। किसी के साथ ज़रूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आप व्यक्तियों को बाद में पछताना पड़ सकता है। आज आप किसी व्यासवायिक यात्रा पर जा सकते हैं यात्रा फायदेमंद रहेगी, काम के साथ-साथ मनोरंजन होगा। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका व्यवहार न्यायानुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्द्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। वाद विवाद से आप जितना हो सके उतनी दूरी बनाये रखे। आपकी अधूरी मनोकामनाएं इस दन पूरी होती दिखेगी। सभी प्रकार के कष्टों का निवारण इस दिन हो सकता है। पिछले अनुभव से सबक लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी प्रियजन से मुलाकात होगी। कुछ अच्छी खबर मिलने से आज आप उत्साहित रहने वाले हैं ।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कर्क राशि वालों को नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय धंधे में आपको ज्यादा धन कमाने के अवसर की प्राप्ति हो सकती है। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना बन रही है। भाइयों के साथ प्रेम बढ़ेगा।बेरोजगार व्यक्तियों को कारोबार के कुछ काफी अच्छे अवसर हासिल होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। जीवन साथी के साथ प्यार बढ़ेगा। यात्रा का अचानक प्लान कर सकते हैं। इस यात्रा से आपको बहुत फायदा होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। छात्रों को अपने पढ़ाई में मन लगाना बेहद जरूरी होगा अगर उनको अपना मनचाहा मुकाम हासिल करना है तो। आप दुसरो पर अपना अच्छा प्रभाव डाल सकते है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज प्रबल लाभ की संभावना है। आपकी सफलताओं के साथ ही लोगों की अपेक्षाएं भी आपसे बढती जाएंगी। व्यापार-धंधे में फायदा होगा एवं परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। आपको अपने काम धंधे में लगातार प्रगति हासिल होगी। जो लोग नौकरी पेशा वाले हैं उनको कार्यस्थल में तरक्की मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके स्वास्थ्य को तत्काल देखभाल की आवश्यकता है। कोई नई लत लग सकती हैं, सावधान रहें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी धर्मकार्य के प्रति आस्था बढ़ेगी। भली-भांति सोचकर ही बोलें। स्वयं की व्यक्तिगत भावनाएँ एवं गोपनीय बातें स्वयं के प्रिय से बाँटने का सही वक्त नहीं है। परेशानियों में मित्रों तथा परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज अपने साझेदार के द्वारा कोई बड़ी आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है। दुसरो के प्रति आपकी भावना उजागर होगी। स्वयं के स्वास्थ्य का ख्याल रखें एवं वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

गणेश जी कहते हैं आज आप पारिवारिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी गंभीर स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में नयापन देखने को मिल सकता हैं। प्रेमी प्रेमिका के दिलों की दूरियाँ मिट सकती हैं और इनके प्रेम संबंध अटूट हो सकते हैं। दिमाग को शांत रखकर दिन बिताएं, राहत महसूस होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजक गतिविधियों में वक्त व्यतीत करेंगे। धार्मिक कार्यों से मन प्रफुल्लित रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी। अगर आप खुले दिमाग से सोचें तो आप पाएंगे कि मुश्किल से मुश्किल निर्णय भी आसानी से लिए जा सकते हैं। आर्थिक लाभ मिल सकता है, मगर अधिक व्यय हो जाने से तनाव बढ़ेगा। व्यापार में बड़ा नुकसान भी हो सकता है। पुराने मामले आपके इस दिन ख़त्म हो सकते है। कार्य स्थल पर आपको अपार सम्मान मिलेगा। आप अपने दार्शनिक और प्रेमपूर्ण रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके घर में आज खुशहाली का माहौल रहेगा। भाग्यवृद्घि के योग हैं। पति पत्नी के प्रेम संबंधों में गतिशीलता आएगी तथा अचानक से इन्हे कोई उपहार मिल सकता हैं। इस दिन आप अपने वाणी में संयम रखें। आपका क्रोध आपके प्रेम संबंधों को ख़राब कर सकता हैं। आज कुछ गोपनीय बातें पता चलेंगी। संतान संबंधी कार्यों में धन खर्च होगा। जीवनशैली में वैभव आएगा। संतान की पढ़ाई से जुड़ी हुई बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज दोस्तों एवं रिश्तेदारों से जुड़ी हुई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। रिश्तेदारों से अच्छा व्यवहार करें। आज आप व्यावसायिक मामलों में भावनाओं से काम न लें। मित्रों को स्वयं के उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। जरूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है थोड़ा बेचैन और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। संप्रदाय एवं अध्यात्म को लेकर आपका रुझान बढ़ रहा है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कार्यभार की अधिकता रहेगी। आलस्य त्याग कर समय का सदुपयोग करेंगे। मनोरंजक साधनों में वृद्धि होगी। समस्याओं को हल करने के लिए समय निकालें तथा अपने लव पार्टनर के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें। दोपहर बाद का समय प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में कलह की स्थिति न बने, इसके लिए आपको प्रयास करना होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में बड़ा लाभ होगा। कानून से जुड़ी हुई मामले आप लोगों को परेशान कर सकती है।

आपने Rashifal 5 April 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 April 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 April 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : गुड़ी पड़वा के दिन करें कौड़ियों से जुड़े ये उपाय जो बना देंगे आपको मालामाल

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ https://ciesas.edu.mx/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/