दिलचस्प

हरियाणा की इस छोरी और 12 साल के लड़के ने किया ऐसा डांस की महफ़िल लूट ली…. वीडियो वायरल!

आजकल हरियाणा एक काम में सबसे आगे निकल रहा है, वो है डांस। यहाँ का बच्चा-बच्चा डांस में माहिर बन रहा है। एक समय था जब यहाँ का बच्चा छोटी उम्र से ही कसरत या अन्य किसी खेल में लग जाता था, ताकि आने वाले समय में वह एक अच्छा खिलाड़ी बन सके। लेकिन अब समय बदल रहा है, इसके साथ ही यहाँ के बच्चों की पसंद भी बदल रही है। धीरे-धीरे यहाँ के बच्चे भी अन्य क्षेत्रों में अपना कैरियर बनने के बारे में सोचने लगे हैं। यही वजह है कि अब हरियाणा के बच्चे डांस से लेकर एक्टिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।

बच्चों की सोशल मीडिया खूब मदद कर रहा है:

आपको बता दें हरियाणा के बच्चों की सोशल मीडिया खूब मदद कर रहा है। पहले वह अपनी कुस्ती को इसके ज़रिये प्रसिद्ध करते थे, आज के समय में वे अपने डांस को प्रसिद्ध कर रहे हैं। आये दिनों आपको सोशल मीडिया पर कोई ना कोई एक ऐसा वीडियो देखने को मिल ही जायेगा जो की हरियाणा का होगा। हरियाणवी गाने के चलन तेजी से बढ़ रहा है ये तो आप जानते ही हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसे डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों को अपनी आँखों पर भरोसा नहीं होता है।

12 साल के लड़के ने डांस से हिला डाला सबको:

दरअसल यह डांस वीडियो किसी पार्टी के दौरान का है, इसमें एक हरियाणवी लड़की 12 साल के लड़के के साथ जबरदस्त डांस कर रही है। लड़का उस लड़की को कड़ी टक्कर दे रहा है। लड़का उससे उम्र में काफी छोटा है। आप देख सकते हैं दोनों का डांस देखने के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठे हुए हैं। दोनों के चारो तरफ लोग खड़े होकर दोनों का डांस देख रहे हैं।
आपको बता दें कि यह वीडियो हरियाणा के किस क्षेत्र का है इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन यह वीडियो सबसे पहले यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया था, उसके बाद से ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आप भी वीडियो में दोनों के जबरदस्त डांस को देख सकते हैं।

वीडियो देखें-

Back to top button