राशिफल

साप्ताहिक राशिफल : ग्रहों को चाल बदलेगी इन 5 राशिवालों की किस्मत, जब की 4 राशि होंगे परेशान

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? यह सप्ताह हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? इस सप्ताह आपके सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं जिसमें आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला सप्ताह आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें 20 अगस्त से 26 अगस्त तक का राशिफल..

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आपके जीवन में एक नई उर्जा का प्रवेश होगा। जीवनसाथी से मधुरता का भाव रहेगा। आप मिलने वाले हर अवसर का पूरा लाभ उठा सकेंगे। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे। सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी। आप अपने दिमाग को कुछ आराम दें तो अच्छा रहेगा। इससे आप अपनी जिंदगी का मजा ले पाएंगे आपके परिवार के अलावा भी अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत हो तो उसकी मदद करने से भी पीछे ना हटें। किसी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा आपका अपमान अथवा अवहेलना हो सकती है।

प्यार के विषय में : आप को अपने प्रेम जीवन के लिए अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी में बॉस और अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।

हेल्थ के विषय में : खाने-पीने में सावधनी बरतें अन्यथा पाचन शक्ति या पेट के रोगों से जुड़ी तकलीफ पैदा हो सकती है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। छोटे पैमाने पर नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। कहीं से कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो मंजूरी मिल सकती है। जो चल रहा है उसे होने दें, लेकिन आपको रक्षात्मक तरीका उपयोग करना चाहिए। धैर्य और एकाग्रता रखनी होगी। इससे आप कई कामों में सफल भी हो सकते हैं। दूसरों की मदद और दूसरों की खातिर कोई त्याग करने का कोई मौका न चूकें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में चल रहे पुराने टेंशन खत्म होने के योग बन रहे हैं।

करियर के विषय में : करियर में कुछ नए मौके आपको जल्दी मिल सकते हैं। नौकरी बदलते हैं, तो यह आपके ही फेवर में साबित होगा।

हेल्थ के विषय में : गैस और एसिडिटी से परेशानी बढ़ सकती है। भोजन पर ध्यान दें।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है, मुनाफे के भी अच्छे योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको एक अलग पहचान मिलेगी, आय के तो बेहतर योग हैं। निवेश करना अच्छा रहेगा आगे चलकर आपको बड़ा फायदा देगा। मित्रों से विवाद होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह मेहनत करने के लिए तैयार रहना होगा। करियर को नई दिशा मिल सकती है। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की जरूरत है।

प्यार के विषय में : यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए बेहद अनुकूल और सकारात्मक रहेगा, प्रेमी युगल एक-दूसरे के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।

करियर के विषय में : अपने करियर और बिजनेस को प्लान करके चलेंगें तो बेहतर होगा वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : आपको अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है, खास तौर पर रक्तचाप के मरीजों को।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

यह सप्ताह सब तरफ से खुशी देने वाला है। बहुत पहले आपने जो निवेश कर रखा था उसका इस सप्ताह बढ़िया लाभ मिलने वाला है। मन में विचारों की अधिकता होने से कुछ अशांत रह सकता है। शैक्षिक कार्यों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। पिछले कुछ दिनों से असफल हो रहे कार्यों में इस सप्ताह सफलता प्राप्त हो सकती है। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका भी आपको लाभ मिलेगा। आप व्यावसायिक रुप से कार्यों में तेजी महसूस कर सकते हैं इसके साथ आपको लक्ष्य प्राप्त करने की चिंता सता सकती है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा।

प्यार के विषय में : आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। रिश्ते में किसी तरह के संदेह को पनपने न दें।

करियर के विषय में : व्यवसायी जातकों को इस सप्ताह आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है।

हेल्थ के विषय में : अगर आपको कोई स्वास्थ्यगत समस्या हो, चिकित्सक को दिखा लें अपने आप कोई दवा न खरीदें अपनी ओर से ली गई दवा आपका स्वास्थ्य और खराब कर सकती है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपके लिए व्यवसायिक क्षेत्र में यह सप्ताह काफी उत्तम साबित होगा। गुप्त विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। व्यक्तिगत मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा लेकिन पारिवारिक मामलों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। हालांकि आपके अपने पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। इस दौरान आपके साहस और संकल्प में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। जिस कार्य में आपने मेहनत की हुई है, इस सप्ताह आपको उसका लाभ मिलेगा।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर के साथ समय नहीं बिताने से रिश्ते में संघर्ष होगा।

करियर के विषय में : कार्यस्थल पर प्रमोशन हो सकता है। धन का प्रवाह भी अच्छा बना रहेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत का ध्यान रखें और काम के दबाव में तनाव लेने से बचें।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आप निवेश के दौरान सावधानी रखकर आप पैसा डूबने से बचा सकते हैं। घरेलू परियोजना जल्द ही शुरू होने की संभावना है। इसमें आपका बहुत अधिक समय बर्बाद हो सकता है। पारिवारिक मामलों में बहुत संभल कर चलने की आवश्यकता है। क्रोध और आवेश में आकर संबंधों को खराब न करें धैर्य से काम लें। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए भी यह समय अच्छा नहीं है। कोई बहुत बड़ा उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। कार्यों में सफलता के लिए प्रयासों को बढ़ा दें। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा लगातार कोशिश करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। लव लाइफ की समस्याएं भी खत्म होने से मन खुश हो सकता है।

करियर के विषय में : नए कारोबार की रूपरेखा बन सकती है। बिजनेस में नई योजनाएं सामने आ सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और साथ में स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रह सकता है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

यह सप्ताह आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है। समय आत्मविश्वास में बढ़ौतरी के संकेत दे रहा है। मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन भी संभव है। व्यवसाय में विस्तार व लाभ भी हो सकता है। आप की बातों से लोग प्रभावित होंगे। परिजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नए उल्लास व उमंग के साथ सभी कार्य पूर्ण करेंगे। कोई करीबी दोस्त फरेब कर सकता है। जल्दबाजी में कार्य न करें। पत्नी से मधुर संबंध रहेंगे। आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। कार्य में जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। कुछ नए मौके के साथ-साथ अच्छी खबर भी मिल सकती है।

प्यार के विषय में : अविवाहित लव जोड़ों के लिए सप्ताह सामान्य बना रहेगा।

करियर के विषय में : कार्यस्थल पर प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी की सौगात मिलने की उम्मीद है।

हेल्थ के विषय में : थकान से परेशान हो सकते हैं। इन दिनों में कमजोरी भी हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशियां बनी रहेंगी। आपके अच्छे व्यवहार की वजह से आपके नए दोस्त हो सकते हैं। विरोधी आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अटके हुए सरकारी काम भी पूरे हो जाएंगे। नए लोगो के संपर्क से आपके व्यापार में लाभ होगा। अपने संबंध में दरार डालने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। किसी भी विषय को बाहरी दखल के बिना निपटाएं। सकारात्मक भावों की अभिव्यक्ति जल्द ही चरमोत्कर्ष पर पहुंचायेगी। मन में विराजमान निराशा को त्याग दें।

प्यार के विषय में : शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी से भरपूर प्यार व सहयोग प्राप्त होगा।

करियर के विषय में : व्यापारियों और कारोबारियों को नया आर्डर मिल सकता है, नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को मनपसंद नौकरी मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : सावधान रहें, मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। चोट लगने की भी संभावना है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आप महसूस करेंगे कि जीवन में सब कुछ सुचारू रूप से नहीं चल रहा है और हर कार्य योजना के विपरीत हो रहा है। आपके रास्तों में आने वाली छोटी-छोटी रूकावटें मन को विचलित करेंगी, लेकिन इस स्थिति में जल्द ही सकारात्मक परिवर्तन होने के आसार हैं और परिणाम भी आपके मन के अनुकूल होंगे। प्रतियोगिता परिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सफलता मिलने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में कम बोलना बेहतर होगा क्योंकि थोड़ी सी कहा-सुनी आपको किसी बड़ी बहस में उलझा सकती है। धार्मिक स्तर पर आपकी आस्था बढे़गी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेमी युगल एक-दूसरे के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में आप का प्रभाव और कद बढ़ेगा। अपने ज्ञान और योग्यता से आप नौकरी व व्यवसाय में तरक्की करेंगे और भविष्य में इसके और भी बेहतर परिणाम मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। क्योंकि इस समय में सेहत कमजोर रह सकती है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपको नए काम का प्रस्ताव मिलेगा। परीक्षा में सफल होंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है। स्वास्थ में ताजगी रहेगी। अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे और उन्हें खुश कर देंगे। आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। जिस कार्यक्षेत्र से आप जुड़े हैं वहां ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है। अपने शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे और प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी। वाद-विवाद तथा कॉम्पटीशन में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप अपने प्रेम को एक साकार रूप दे सकते हैं। यदि आप पूरे मन से प्रयास करेंगे तो प्रेम में सफलता अवश्य मिलेगी।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए योग करना लाभदायक रहेगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है, मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारी वर्ग को कारोबार में आशा के अनुरूप फायदा होने वाला है। किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगो को प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। कामकाज बेहतर बना रहेगा। निवेश पर जोर दे सकते हैं। मदद को तत्पर रहेंगे। प्रशासनिक मामलों में धैर्य रखें। नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेंगे। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। ईश्वर की कृपा से आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से सप्ताह व्यतीत करेंगे।

प्यार के विषय में : अचानक प्राप्त लव प्रपोजल से आप काफी असमंजस की स्थिति में होंगे।

करियर के विषय में : कार्य सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर लापरवाही न करें तो ही अच्छा रहेगा, वरना कोई बड़ा रोग भी हो सकता है।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

सप्ताह के प्रारंभ में आप बाहर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनाएंगे मगर व्यस्तताओं के चलते पूरी तरह से इसका मजा नहीं ले पाने से मन में असंतोष हो सकता है। किसी मुद्दे पर उचित कानूनी सलाह के लिए आपको किसी से संपर्क करना पड़ सकता है। पेशेवर या शैक्षणिक मोर्च पर यदि अब भी आप गंभीर नहीं हुए तो आने वाले समय में आपको और अधिक समस्या उठानी पड़ सकती है। हालात आपके लिए मुश्किल होते हुए दिख रहा है, हतोत्साहित रहने की संभावना है। आप किसी और के लिए फैसला लेने की स्थिति में खुद को महसूस कर सकते हैं। अपने कार्य की एक अलग शैली से अपने काम की पहचान बनाएंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको एक खूबसूरत और एक सच्चा प्रेम करने वाला जीवन साथी मिलने की पूरी संभावना हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस के सिलसिले में यात्रा होगी। बिजनेस भी बढ़ेगा। बिजनेस या नौकरी में कुछ बदलाव का मन भी बन सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के नजरिए से सप्ताह ठीक नहीं है। सुस्ती और थकावट के अलावा चली आ रही समस्या थोड़ी बढ़ सकती है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button