राशिफल

शास्त्रों के अनुसार ये चीजें रात में खाने और ये काम करने से होती है व्यक्ति की आयु कम, जानें

मृत्यु अटल सत्य है, इसे कोई नहीं रोक सकता है। कोई कुछ भी कर ले मृत्यु से बच नहीं सकता है। आज के इस वैज्ञानिक युग में वैज्ञानिकों ने काफी तरक्की कर ली है लेकिन वे भी नहीं जानते हैं कि मृत्यु पर विजय कैसे पायी जाए। जिसनें भी इस पृथ्वी पर जन्म लिया है, उसे एक दिन इस पृथ्वी को छोड़कर जाना ही है। लेकिन कई बार हमारी आयु कम होने की वजह हम खुद बनते हैं। कुछ ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो हमें नहीं करना चाहिए।

हम अपने द्वारा की गयी गलतियों की वजह से ही कम समय तक जीवित रहते हैं। जीवन-मृत्यु पर किसी का नियंत्रण नहीं होता है, लेकिन हम किस तरह का खान-पान अपनाएँ ये हमारे ऊपर निर्भर करता है। आज हम आपको गरुण पुराण में लिखे ऐसे पाँच चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको खाने या करने से व्यक्ति जल्दी मृत्यु का शिकार हो जाता है। आइये जानते हैं उन पाँच चीजों के बारे में, जिनसे आपको बचकर रहने की जरुरत है।

भूलकर भी ना करें जीवन में ये पांच काम:

दही वैसे तो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है लेकिन रात में इसका सेवन काफी हानिकारक होता है। आयुर्वेद के अनुसार भी रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे व्यक्ति कई तरह के रोगों से घिर जाता है। रात में सोते समय दही भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। अगर आपने खा लिया है तो 3-4 घंटे बाद ही सोयें। दही खाकर तुरंत सोने वालों को अपच की समस्या झेलनी पड़ती है।

रात के समय मांस का भी सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जो ऐसा करता है, उसकी आयु कम हो जाती है। एक-दो दिन पुराने सूखे मीट का भी सेवन काफी हानिकारक होता है। इसमें कई तरह के बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो आपकी सेहत को नुकसान पहुँचाते हैं।

जो लोग सुबह देर से जागते हैं, उनकी आयु भी कम हो जाती है। सुबह जल्दी उठने वाले लोगों के लिए सुबह की ताज़ी हवा फायदा पहुँचाती है। लेकिन जो लोग देर से उठते हैं उन्हें प्रदूषित हवा में ही साँस लेना पड़ता है, जो उनके स्वास्थ्य को ख़राब कर देता है।

अगर आप किसी भी व्यक्ति के डाह-संस्कार में जाते हैं तो घर आते ही नहा लेना चाहिए। ऐसा करने से श्मशान में मौजूद बैक्टीरिया आपके ऊपर हानिकारक प्रभाव नहीं डाल पाते हैं। श्मशान में मुर्दों को जलाया जाता है, इस वजह से वहाँ की हवा से लेकर मिट्टी हर जगह घातक बैक्टीरिया होते हैं।

कुछ लोग होते हैं जो सुबह उठकर सम्भोग करते हैं। ऐसा बहुत ही हानिकारक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार सुबह उठकर व्यक्ति को अपना ध्यान योग और पूजा-पाठ में लगाना चाहिए ना कि सम्बन्ध बनाना चाहिए। इससे व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली पर नकारात्मक असर होता है।

Back to top button