अध्यात्म

शास्त्रों के अनुसार ये ४ लोग कभी जीवन में अमीर नहीं बन सकते हैं, कहीं आप भी तो नहीं हैं इन में?

जीवन जीने का हर उपाय और हर धर्म के शास्त्रों में बताया गया है। जिसके आधार पर अगर व्यक्ति या मानव जीवन में चलता है, उसको कभी किसी भी कीमत में दुखों का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे ही बुराई के बारे में बताया गया है, है शास्त्रों में बताया गया है कि जैसे इंसान के कर्म होंगे, वैसे ही फल मिलेगा। कई बार अनजाने में ही हम ऐसे काम कर बैठते है जो हमारी सफलता में तो रुकावट बनते ही है, इस सभी कामों का शास्त्रों में भी जिक्र किया गया है। जो हमें कंगाल और दरिद्र बना सकते हैं।

हम अपने आसपास लोगों को देखते हैं, कई बार वो जरूरत से ज्यादा मेहनत करते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा मेहनत करने पर भी लोगों को मनचाहा परिणाम नहीं मिलता है और उनके पास पैसा नहीं टिकता है। दरअसल हमारे प्राचीन और बहुमूल्य शास्त्रों में जीवन पद्धति के बारे में कई बातों का जिक्र किया गया है, जिसमे बताया गया है कि कुछ काम ऐसे होते है जिनके करने और ना करने से आपकी सफलता में रुकावट आती है और पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ता है।

अगर आपके साथ किसी गलत इंसान की छाया पड़ जाती है, या यूं कहें कि कोई गलत इंसान आपकी जिंदगी में आ जाता है, तो यकीन मानिए जीवन खराब यानी जीवन बर्बाद होना तो तय है। रामचरितमानस के अनुसार जो लोग अपने साथी, सखा, या जीवन साथी, भाई को धोखा देते हैं, उन लोगों को जीवन भर पैसों की कमी रहती है। जो लोग नीतियों का पालन नहीं करते उनकी सफलता में भी कई रुकावटें आती है। बड़ी सफलता के लिए चतुराई और नीति की आवश्यकता होती है। इसलिए नीति का पालन करना भी जरुरी है.

जो लोग दूसरों का धन देखकर जी ललचाते हैं, उनको हमेशा धन की कमी रहती है। क्योंकि उनकी नियत मेहनत करके धन कमाने से ज्यादा दूसरे का धन कब्जाने या पा लेने में रहती ही। ऐसे में उनके पास धन की हमेशा कमी रहती है। रामचरितमानस में कहा गया है कि जो इंसान धन के पीछे ज्यादा भागता है वो कभी अमीर नहीं बन पाता.

इंसान के पास जिस चीज की अधिकता हो जाती है उसे उसका घमंड हो जाता है। ऐसे में कई बार चीजे हमारे विपरीत हो जाती है। हमें कभी किसी भी चीज़ का घमंड नहीं करना चाहिए। साथ ही घमंड करने से दूसरों का सम्मान करना हम बंद कर देते हैं। जबकि इंसान के अंदर एक गुण हमेशा होना चाहिए की दूसरों का सम्मान करना चाहिए। रामचरितमानस के अनुसार जो इंसान खुद को दूसरों से ज्यादा समझदार और बड़ा समझता है उसे अपने आप पर ज्यादा घमंड होता है, उसे हमेशा पैसों की कमी रहती है और ऐसे लोग कभी अमीर नहीं बन सकते।

नशा नाश करता है, ये बात तो सब जानते हैं। शास्त्रों में भी कहा गया है कि जो लोग व्यसन करते हैं उनका धन, मान, सम्मान सब चला जाता है। ऐसे ही जिसको नशीले पदार्थों की लत लग जाती है उनका जीवन नष्ट हो जाता है। शास्त्रों के अनुसार ऐसे लोगों को घर में कभी भी मां लक्ष्मी निवास नहीं करती। उनका जीवन हमेशा अभावों में गुजरता है।

Back to top button