विशेष

अपनी अद्भुत बनावट की वजह से चर्चों वाले शहर गोवा में भी प्रसिद्ध है यह प्राचीन शिव मंदिर, जानें

भारत को मंदिरों मा देश कहा जाये तो यह गलत नहीं होगा। यहाँ हिन्दू धर्म को मामने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है, इस वजह से यहाँ की गली-गली में आपको कई मंदिर देखने को मिल जायेंगे। भगवान शंकर को हिन्दू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण देवता माना जाता है। पुरे देश में भगवान शिव के कई शिवालय और मंदिर हैं। कई मंदिर तो इतने ज्यादा प्रसिद्ध हैं कि उसे देखने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। केवल यही नहीं भगवान शिव के कई मंदिर तो बहुत ही प्राचीन भी हैं।

कई मंदिरों में बारे में ऐतिहासिक कहानियाँ भी प्रसिद्ध हैं। भारत के अलावा जिन-जिन देशों में हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग हैं, वहाँ आपको भगवान शिव का मंदिर देखने को मिल जायेगा। भारत के अलावा कुछ और दक्षिणी एशियाई देशों में भगवान शिव के अत्यंत ही प्राचीन मंदिर हैं। भारत का ऐसा कोई कोना नहीं होगा जहाँ आपको मंदिर देखने को ना मिल जाये। कुछ मंदिर अपनी बनावट की वजह से भी प्रसिद्द होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं।

मंगेश भगवान शिव का ही एक रूप हैं जो गौड़ सारस्वत ब्राह्मणों के कुलदेवता या आराध्य देव के रूप में पूजे जाते हैं। उन्ही के एक मंदिर गोवा में मंगेशी मंदिर के नाम से काफी प्रसिद्ध है। यहाँ पर भगवान शिवलिंग के रूप में स्थापित किये गए हैं। गोवा जो अपने खुबसूरत समुद्र तटों और चर्चों के लिए जाना जाता हैं, वहाँ एक प्रसिद्ध शिव मंदिर का होना काफी आश्चर्यजनक लगता है। यह प्रसिद्ध शिव मंदिर गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 20 किमी की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह 18वीं शताब्दी में बनाया गया था।

यह मंदिर शांतादुर्गा शैली में बनाया गया है। इस मंदिर के पास एक पानी का कुंड भी है। मंदिर के सभी स्तम्भ पत्थर के बने हुए हैं और इनके बीच में एक दीपस्तम्भ भी बनाया गया है। इस मंदिर में हर सोमवार को एक महाआरती का आयोजन किया जाता है। सोमवार के दिन पालकी पर प्रतिमा की यात्रा भी निकाली जाती है। माघ के महीने में यहाँ यात्रोत्सव का आयोजन किया जाता है। मंगेशी मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यह गोवा का एक प्रसिद्ध मंदिर है।

Back to top button