राजनीति

पोते की शादी में आयी वृद्ध महिला के साथ बहुओं ने की ऐसी खौफ़नाक हरकत, जानकर उड़ जायेंगे आपके होश

भिवानी: आजकल समाज में ऐसी-ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है कि सुनकर रूह काँप जाती है। अपराध इस कदर बढ़ गया है कि लोग अपने रिश्तेदारों के साथ भी हैवानियत करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में क्षेत्र के शिमली गाँव में दो बहुओं ने मिलकर अपनी वृद्ध सास को जिन्दा जलाकर मार डाला। वृद्ध महिला को उसके तीनों बेटों ने अपने साथ रखने से इनकार कर दिया था, इस वजह से महिला अपने बेटी के साथ उसके ससुराल में रहती थी।

बेटे के बेटे और बेटी यानि अपने पोते-पोती की शादी में शामिल होने के लिए वृद्धा बेटों के घर तो आयी, लेकिन जिन्दा वापस ना लौट सकी। मौका पाकर उसकी बहुओं ने मिलकर वृद्ध सास को जिन्दा जला दिया। पुलिस ने दोनों बहुओं के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गयी शिकायत के अनुसार राजपति ने बताया कि वह तीन भाई और चार बहने हैं और सभी की शादी हो गयी है। उसकी माँ को तीनों भाइयों ने अपने पास रखने से इनकार कर दिया।

भाइयों के ना रखने के बाद लगभग 8 सालों से उसकी माँ उसके साथ ही रह रही थी28 नवम्बर को उसके भाई ईश्वर सिंह के लड़के और लड़की की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह अपनी माता जानकी देवी के साथ शिमली आयी हुई थी। इस दौरान उसकी माता अपने बेटे ईश्वर सिंह के पास रुक गयी थी। 12 दिसंबर को उसके पास फ़ोन आया कि आग सेंकते समय उसकी माँ के कपड़ों में आग लग गयी। जिसमें उनके पैर जल गए। जब इसके बारे में उसनें पता किया तो मालूम हुआ कि उसकी भाभी रौशनी और शकुन्तला ने मिलकर उसकी माँ को आग लगा दिया।

जब वह अपने परिजनों के साथ शिमली गाँव आयी तो देखा कि उसकी माता का शव एम्बुलेंस में रखा हुआ है। उनका पूरा शरीर बुरी तरह से जला हुआ था। उसने बताया कि उसकी माँ को उनकी भाभियों रौशनी और शकुंलता ने मिलकर जलाकर मार दिया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुँचकर जाँच की। एएसआई के अनुसार सास को जलाकर मरने के जुर्म में दोनों बहुओं के ऊपर हत्या का माला दर्ज कर लिया गया है।

Back to top button