बॉलीवुड

शादी करके काफी अमीर पति-पत्नी बन गए विराट-अनुष्का, कुल दौलत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

नई दिल्ली – 11 नवम्बर को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने देश से दूर इटली में जाकर कुछ खास लोगों के सामने शादी कर ली है।

यह खबर आज 2 दिन बाद भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। गौरतलब है कि विराट कोहली शादी की वजह से श्रीलंका के खिलाफ हो रही वनडे सिरीज से बाहर हैं। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरिज से बाहर जाने और एयरपोर्ट पर पंडित के साथ देखे जाने के बाद से ही दोनों की शादी की अटकले लगाई जा रही थी।

आपको बता दें कि दुनिया की नज़र में विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात एक शैंपू के ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी और दोनों इसी के दौरान एक दूसरे के करीब आ गए थे। लेकिन, अनुष्का की दादी ने इस बात से पर्दा उठाते हुए बताया है कि विराट और अनुष्का की यह पहली मुलाकात नहीं थी। दादी के मुताबिक, विराट-अनुष्का एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं। दादी ने बताया है कि अनुष्का कोहली को बचपन से ही पसंद करती थी। दोनों हमेशा साथ में क्रिकेट खेला करते थे। आपको बता दें कि अनुष्का और विराट के परिवारों के बीच काफी समय से दोस्ताना संबंध हैं।

 

अनुष्का शर्मा की अनुमानित कुल संपत्ति 250 करोड़ की है। अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति फिल्म, ब्रांड इन्सोर्समेंट फीस, निजी निवेश आदि से आता है। अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति में पिछले 3 साल में 80% से ज्यादा की वृद्धि देखी गई है। अनुष्का शर्मा के पास कई ब्रांडों के विज्ञापन हैं जिससे उनकी सबसे अधिक कमाई होती है। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की अधिक मंहगी एक्ट्रेस में से एक हैं। हाल ही में अनुष्का ने एक कपड़े का ब्रांड भी लांच किया है जिससे उनकी कमाई और बढ़ने की उम्मीद है।

अनुष्का शर्मा की अनुमानित कुल संपत्ति 390 करोड़ की है। कोहली को एक ब्रांड के इंडोर्समेंट के लिए 5 करोड़ रूपये मिलते हैं, जो अनुष्का शर्मा से काफी अधिक है। इसके अलावा, विराट की इस समय दुनिया के सबसे महंगे खिलाडियों में हैं, इसलिए उनकी ब्रांड वैल्यू काफी अधिक हो गई है।  भारतीय टीम के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और ट्वेंटी -20 टीम का कप्तान नियुक्त किया जाने के बाद से विराट कोहली का ब्रांड वैल्यू 20-25% तक बढ़ गया है। अक्टूबर 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली की ब्रांड वैल्यू अभिनेता शाहरुख खान के बाद दुसरे नंबर पर है।

Back to top button