बॉलीवुड

अनुष्का-विराट ने इस वजह से की है शादी? शादी के अगले ही दिन खुल गया सबसे बड़ा राज़

नई दिल्ली – भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की खबरें सच निकली। सोमवार को दोनों ने इटली में शादी कर ली। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के खुब चर्चे हो रहे थे। कहा जा रहा था कि विराट कोहली शादी की वजह से श्री लंका के खिलाफ हो रही वनडे सिरीज से बाहर हैं। हालांकि, अब दोनों की शादी की खबर की पुष्टी हो चुकी है और शादी की तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं।

विराट और अनुष्का की शादी के अगले दिन ही अनुष्का की दादी ने इस बात को पूरी तरह से गलत बताया है कि अनुष्का और विराट की पहली मुलाकात एक शैंपू के ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी और दोनों इसी के दौरान एक दूसरे के करीब आ गए थे। दरअसल, दादी ने बताया है कि विराट और अनुष्का की यह पहली मुलाकात नहीं थी। दादी के मुताबिक, विराट-अनुष्का एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं। दादी ने एक चौकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि अनुष्का कोहली को बचपन से ही पसंद करती थी। दोनों हमेशा साथ में क्रिकेट खेला करत थे। दादी ने ये भी बताया कि अनुष्का और विराट के परिवारों के बीच काफी समय से संबंध हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भारत से दूर इटली के गांव मिलान में शादी की। दोनों की शादी इटली के मिलान शहर के नजदीक बोर्गो फिनोशिटो रिजॉर्ट में हुई है। आपको बता दें कि इस रिजॉर्ट में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल भी रह चुके हैं। इसे दुनिया का दूसरा सबसे महंगी टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। गौरतलब है कि यह रिजॉर्ट एक वाइनयार्ड है और यहां पर अंगूर की खेती होती है। यह रिजॉर्ट इटली के मिलान शहर से लगभग 300 किलोमीटर दूर है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोमवार को शादी करने के बाद ट्विट के जरिए लोगों से अपनी शादी की बात बताई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने शादी की तस्वीरे शेयर करते हुए एक-दूसरे से जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का की मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू के ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों इसी के दौरान एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है।

Back to top button