बॉलीवुड

ऐसा है विराट कोहली – अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन और शादी का कार्ड, जानिए कहां होने वाली है पार्टी

नई दिल्ली – भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की खबरें सच निकली। सोमवार को दोनों ने इटली में शादी कर ली। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के खुब चर्चे हो रहे थे। कहा जा रहा था कि विराट कोहली शादी की वजह से श्री लंका के खिलाफ हो रही वनडे सिरीज से बाहर हैं। हालांकि, अब दोनों की शादी की खबर की पुष्टी हो चुकी है और शादी की  तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कोहली और अनुष्का ने दोस्तों, परिजनों और फैन को धन्यवाद कहा।

आपको बता दें की विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भारत से दूर इटली के गांव मिलान में शादी की। हालांकि, ये शादी बेहद गुपचुप तरीक से हुई लेकिन अब दिल्ली और मुम्बई में ग्रांड पार्टी होगी, जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हस्तियां शामिल होंगी। दोनों के रिशेप्शन कार्ड की तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकीं है। आपको बता दें कि दिल्ली में 21 दिसंबर और मुम्बई में 26 दिसंबर को दोनों की शादी का ग्रांड रिसेप्शन रखा गया है। मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड हस्तियां और क्रिकेटर्स शामिल होंगे।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भारत से दूर इटली के गांव मिलान में शादी की। दोनों की शादी इटली के मिलान शहर के नजदीक बोर्गो फिनोशिटो रिजॉर्ट में हुई है। आपको बता दें कि इस रिजॉर्ट में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल भी रह चुके हैं। इसे दुनिया का दूसरा सबसे महंगी टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। गौरतलब है कि यह रिजॉर्ट एक वाइनयार्ड है और यहां पर अंगूर की खेती होती है। यह रिजॉर्ट इटली के मिलान शहर से लगभग 300 किलोमीटर दूर है।


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोमवार को शादी करने के बाद ट्विट के जरिए लोगों से अपनी शादी की बात बताई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने शादी की तस्वीरे शेयर करते हुए एक-दूसरे से जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का की मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू के ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों इसी के दौरान एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है।

Back to top button