बॉलीवुड

इस फिल्म से 10 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं अक्षय कुमार की यह एक्स गर्लफ्रेंड

बॉलीवुड के अक्षय कुमार को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। यह अभिनेता जितना अपने अभिनय की वजह से जाना जाता है, उससे भी ज्यादा यह अपने अफेयर की वजह से जाने जाते हैं। अक्षय कुमार का बॉलीवुड की लगभग सभी खुबसूरत अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ चुका है। यहाँ तक की अक्षय कुमार का अफेयर शादी के बाद भी कई नई अभिनेत्रियों के अथ हुआ। आज हम आपको अक्षय कुमार की एक ऐसी ही एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 10 साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने वाली हैं।

आपको 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री आयशा जुल्का तो याद ही होंगी। उन्होंने अपनी खूबसूरती और अपने अभिनय से लोगों के दिलों में आग लगा दी थी। उनकी फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ आज भी लोगों के दिलो-दिमाग में बसी हुई है। आयशा के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। आयशा जुल्का 10 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर दिखने वाली हैं। जी हाँ आयशा अगले साल आने वाली फिल्म ‘जीनियस’ से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। अक्षय कुमार के साथ आयशा की जोड़ी काफी हिट रही थी।

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल आयशा जुल्का 2018 में अपनी नई फिल्म से वापसी करने वाली हैं। इसी खबर से उनके चाहने वालों के दिल में खलबली मच जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा के निर्देशक अपने नए प्रोजेक्ट ‘जीनियस’ में आयशा जुल्का को ला रहे हैं। हालांकि इस बार आयशा मुख्य हिरोइन की भूमिका में नहीं बल्कि हिरोइन की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री इशिता चौहान की माँ के रोल में नजर आएँगी।

आपको बता दें आयशा और अक्षय कुमार का अफेयर काफी चर्चित रह चुका है। हालांकि दोनों ज्यादा समय तक एक साथ नहीं रहे थे। बाद में आयशा जुल्का ने एक सफल बिजनेसमैन से शादी कर ली थी। जो भी हो लेकिन जब तक दोनों साथ-साथ रहे तब तक बॉलीवुड में सिर्फ इन्ही के चर्चे होते रहे हैं। अब 10 साल बाद फिर से अक्षय कुमार की एक्स वापसी कर रही हैं। अब देखना यह है कि वह दर्शकों के दिल पर अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब होती हैं या नहीं।

Back to top button