बॉलीवुड

जहीर खान और सागरिका ने अपने हनीमून की कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की: देखें

मुम्बई – पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जहीर खान ने हाल ही में एक्ट्रेस सागरिका से शादी की है। दोनों कपल इस समय हनीमून के लिए विदेश गया हुआ है। ऐसे में दोनों ने अपने हनीमून की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसपर लोगों जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहीर खान और सागरिका की तस्वीर पर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने मजे लेते हुए कमेंट किया है कि, ‘लग रहा है कि ये अकेले ही हनीमून मना रहे हैं।’

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने एक फोटोशूट करवाया है। ‘हार्पर्स बाजार ब्राइड इंडिया’ मैगजीन के लिए करवाये गए इस फोटोशूट में दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस फोटोशूट को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। इन तस्वीरों में जहीर और सागरिका की मस्ती भी दिखाई दे रही है।

 

गौरतलब है कि सागरिका और जहीर की शादी पिछले महीने 23 तारीख को शादी की था। शादी के बाद एक प्राइवेट सेरेमनी भी हुई थी, जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने भी जमकर मस्ती की थी। जहीर खान और सागरिका दोनों ने अपनी शादी की अभी तक कई पार्टियां दी हैं। शादी के पहली पार्टी कोर्ट मैरिज वाले दिन ही शाम को हुई थी। इसके बाद मुंबई में ग्रैंड रिस्पेशन दिया गया था जिसमें विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने भी जमकर डांस किया था। इस मौके पर क्रिकेट और बॉलीवुड की तमाम हस्तियां मौजूद थीं।

आपको बता दें सागरिका और जहीर खान के बीच अफेयर दो सालों से चल रहा था। हालांकि, दोनों के अफेयर के बारे में ज्यादा लोगों को नही पता था। क्रिकेटर जहीर खान और फिल्म ‘चक दे’ का हिस्सा रही सागरिका घटके एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। 23 नवंबर को दोनों ने कोर्ट-मैरिज की है। दोनों ने 23 नवंबर को कोर्ट-मैरिज की थी, जिसके बाद 27 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया। पार्टी में मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर भी शामिल हुए। 

Back to top button