स्वास्थ्य

पीरियड को टालना चाहती हैं, तो मेडिसिन नही इन आसान घरेलू उपाय का प्रयोग करें

अच्छें स्वास्थय के साथ  महिलाओं की प्रजनन क्षमता के लिए रेगुलर पीरियड आना बेहद जरूरी है। पर कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां भी बन जाती हैं कि महिलाएं और लड़कियां ये सोचने लगती हैं कि काश कुछ दिनों के लिए उनका पीरियड टल जाए। खासकर जब शादी या तीज त्योहार का समय हो.. या फिर आपको किसी लम्बी यात्रा पर जाना हो तो पीरियड के दौरान होने वाली शारीरिक समस्याओं के बारे में सोचकर ही टेंशन होने लगती है और ऐसे में इससे बचने के लिए कुछ महिलाएं पीरियड टालने वाली दवाओं का प्रयोग भी करती हैं।

लेकिन असल में ऐसी दवाएं स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव डालती हैं और आगे जाकर इसके घातक परिणाम आपको भुगतने मिल सकते हैं इसलिए बेहतर यही है कि पीरियड टालने वाली मेडिसिन का प्रयोग ना किया जाए .. हां अगर आपको पीरियड टालने की बहुत अधिक आवश्यकता पड़ जाए तो आप इसकी जगह घरेलु नुस्खें आज़मा सकती हैं। आज हम कुछ ऐसे ही आसान घरेलु उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके प्रयोग से आप अपने पीरियड को आगे खिसका सकती हैं और इससे आपके स्वास्थय पर कोई बुरा प्रभाव भी नही पड़ेगा।

चावल के पानी के सेवन से आपके पीरियड बेहद आसानी से कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप चावल को साफ पानी में कुछ देर के लिए भिगोंकर छोड़ दें फिर उस पानी को छान कर पी लें। इसे आप सादा भी पी सकती हैं या फिर इसमें नींबू का रस भी मिला सकती हैं।

पीरियड को आगे बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है सिरके का सेवन । इसके लिए आपको एक ग्लास पानी में 3 चम्मच सिरका मिलाकर पीना है। इस पेय का कम से कम दिन में 3 से 4 बार प्रयोग करने से पीरियड कुछ समय के लिए डिले हो सकता है।

अजवाइन की पत्तियों के रस के सेवन से भी पीरियड को डिले किया जा सकता है इसके लिए आप अजावाइन कुछ पत्तियों का उबाल कर उसमें शहद मिलाकर पीएं। इस पेय को पीरियड आने से 7 दिन पहले से पीना शुरू कर दें इससे आपका पीरियड निश्चित तौर पर अपने डेट से आगे खिस जाएगा।

पुदीने के रस के सेवन से भी पीरियड आगे खिसकाया जा सकता है.. इसके लिए आप लगातार कुछ दिनों तक पुदीने का रस का सेवन करें .. चाहें तो खीरे के जूस के साथ पुदीने का रस मिलाकर पिएं ।

आंवले के सेवन से ना सिर्फ आपके पीरियड डिले हो जाते हैं बल्कि आपको इसके दर्द से भी रहात मिलती है। इसके लिए आप चाहें तो इसे सीधे तौर पर भी खा सकती हैं या फिर इसके रस का सेवन कर सकती हैं।

ये आपको सुनने में अजीब लग सकता है पर चने की दाल की सेवन करने से भी पीरियड को आगे खिसकाया जा सकता है । इसके लिए आप लगातार तब तक चने की दाल खाएं जब तक कि आप अपना पीरियड आगे बढ़ाना चाहती हैं।

चूंकि मसालेदार भोजन से शरीर में रक्त संचार तेज होता है और इससे पीरियड लेट आने की बजाए जल्दी भी आ सकते हैं ऐसे में अगर आप अपने पीरियड को आगे बढ़ाना चाहती हैं तो इसके लिए पीरियड के एक सप्ताह पहले से आपको मसालेदार भोजन का सेवन बंद करना होगा।असल में पीरियड को डिले का करने का ये सबसे आसान तरीका है।

Back to top button