राजनीति

विराट कोहली और अनुष्का 15 दिसंबर को इटली में भव्य कार्यक्रम के बीच बंधेंगे शादी के बंधन में

मुंबई: तीन साल से एक दुसरे के साथ प्रेम करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल अनुष्का शर्मा अब फाइनली शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अटकलों और चर्चाओं के बीच भरोसेमंद सूत्रों से इस बात का पता चला है कि दोनों जल्दी ही शादी करेंगे। एक तरफ अनुष्का की मीडिया टीम ने इस बात का खंडन किया है जबकि वहीँ विराट के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। अनुष्का शर्मा के साथ जुड़े एक फैशन ब्रांड ने भी इस खबर की पुष्टि की है।

सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है कि अनुष्का और विराट की शादी का कार्यक्रम 13 से 15 दिसंबर के बीच इटली में संपन्न होगा। 13 को संगीत, 14 को हल्दी की रस्म और 15 दिसंबर को शादी होगी। शादी के लिए अनुष्का और विराट सीधे इटली जायेंगे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात यह जोड़ी मुंबई से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली है। बताया जा रहा है कि दुबई से शादी की खरीदारी करने के बाद वह सिंगापुर भी जायेंगे।

सिंगापुर में दोनों एक दिन रूककर लन्दन चले जायेंगे। वहाँ से 12 दिसंबर को सीधे इटली पहुंचेंगे। दोनों के घरवाले भी 12 दिसंबर को ही इटली पहुँच जायेंगे। सूत्रों से इस बात का भी पता चला है कि दोनों की शादी बहुत गुप्त तरीके से होने वाली है। इसमें दोनों ही परिवारों के सदस्य शामिल होंगे। बाद में 21 दिसंबर को मुंबई के जुहू में एक फाइव स्टार होटल में रिसेप्शन का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में खेल जगत, सिनेमा और राजनीति से जुड़े लोग भी शामिल होंगे।

जानकारी यह भी मिली है कि भारतीय क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीका के दौरे में अनुष्का शर्मा भी होंगी। यह हनीमून के तौर पर रहेगा। श्रीलंका के साथ वनदे सीरीज से विराट का अपना नाम वापस लेते ही शादी की अटकले शुरू हो गयी थी। सूत्रों से पता चला की दिल्ली में कोहली परिवार के पुरोहित ने शादी की तारीख निकाली है। आयोजन की जगह को दोनों परिवारों की सहमती से चुना गया है। शादी में टीम इंडिया का कोई भी सदस्य नहीं शामिल होगा।

Back to top button