विशेष

तानाशाह के इस सनक के कारण बूढ़े और बेरोजगारों से शादी करने को मजबूर हैं उत्तर कोरिया की लड़कियां

उत्तर कोरिया: यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है कि एक तानाशाह किसी भी देश की जनता के हितों के लिए अच्छा नहीं होता है। तानाशाह देश में केवल बर्बादी लाता है। इस समय उत्तर कोरिया के किम जोंग की हालत भी बिलकुल वैसी ही हो गयी है। वह घातक हथियारों के लिए अरबो डॉलर बर्बाद कर रहे हैं जबकि देश की अंदरूनी हालत काफी खराब उत्तर कोरिया की जनता की परेशानियाँ बढती ही जा रही है। हालत यहाँ तक हो गयी है कि उत्तर कोरिया की लडकियाँ अपनी जान जोखिम में डालकर चीन भाग जा रही हैं।

वहाँ पर उनकी शादी चीन के बेरोजगार युवकों या बूढों से शादी कराने का धंधा खूब फल-फूल रहा है। एक समाचार पत्र के संवाददाता ने उत्तर कोरिया के शरणार्थियों से बात कर के जो पता किया, वह वाकई हैरान करने वाला है। उत्तर कोरिया की जनता के पास पहले से ही ही राजनीतिक और धार्मिक चुनाव का अधिकार नहीं था। लेकिन अब स्थिति इतनी बद्तर हो गयी है कि आधी आबादी के पास दो जून का खाना भी नसीब नहीं हो रहा है। भ्रष्टाचार ने पुरे देश को खोखला कर दिया है।

नाम के लिए यहाँ की उच्च शिक्षा बिलकुल मुफ्त है लेकिन उच्च शिक्षा संस्थानों में एडमिशन के लिए भारी घूस देना पड़ता है। स्कूलों में काम करने वाले शिक्षक प्रशासन के लिए जासूस का काम करते हैं। उत्तर कोरिया में रहने के बाद वहाँ से सियोल भागकर पहुँचे एक 16 वर्षीय छात्र ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि स्कूल में शिक्षक छोटे बच्चों से यह पूछते हैं कि उनके घर में पूजा होती है या नहीं। अगर कोई बच्चा बता देता है कि उसके घर पूजा होती है तो तुरंत शिक्षक इसकी सूचना अधिकारीयों को दे देता है और बच्चे के घर वालों को जेल की सलाखों के पीछे दाल दिया जाता है।

उत्तर कोरिया में सबसे बुरी स्थिति महिलाओं की है। एक कॉलेज छात्रा ने बताया कि पुरुषों को सेना या फैक्ट्री में काम आसानी से मिल जाता है लेकिन महिलाओं के साथ ऐसा नहीं है। सरकार, पुलिस और जासूस विभाग के लोग महिलाओं की अलग-अलग तरह से निगरानी करते हैं। इसी वजह से उत्तर कोरिया से भागने वाले लोगों में 70 प्रतिशत महिलाएँ होती हैं। उनकी मज़बूरी का फायदा उठाने वाले कुछ लोग उनकी शादी चीन के बेरोजगार युवकों या चीनी बूढों से करा देते हैं। चीन के ग्रामीण हिस्से की हालत काफी खराब है। वहाँ शादी के लिए योग्य लड़कियों की काफी कमी है।

Back to top button