राजनीति

हथियारों की शौकीन,निशाने की पक्की हैं सीएम योगी की बहन, लोग कहते हैं ‘रिवाल्वर चाची’

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणावत को तभी जानते है। उनकी फिल्म ‘रिवाल्वर रानी’ भले ही कोई करिश्मा न दिखा पाई हो लेकिन फिल्म का नाम सभी जानते है। क्योंकि जो रोल कंगना ने किया था वो दंबग महिला का था। इसीलिए हम आज ऐसी ही एक दबंग महिला की बात करने जा रहे हैं क्योंकि उनके चर्चे आज हर ओर हैं। उनकी खूबियों की बात करें तो गिनते गिनते थक जाएंगे। इलाके के लोग उनको रिवाल्वर चाची के नाम से जानते हैं। सीएम योगी की वो मुंहबोली बहन हैं, कमर में रिवाल्वर लगाकर चलती हैं, हथियारों की शौकीन और निशाने की पक्की है, अपने हाथ से वो सांप को दूध पिलाने से भी नहीं डरती। खास बात ये है कि बीजेपी के टिकट पर हाल ही में वो मेयर बनी हैं।

यूपी भाजपा ने निकाय चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 16 सीटों में से 14 पर अपना कब्जा जमाया है। भाजपा के 14 मेयरों में से एक मेयर ऐसी भी हैं जिन्हें लोग रिवाल्वर चाची के नाम से पुकारते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं कानपुर की नव निर्वाचित महिला मेयर प्रमिला पांडेय की। जो हथियारों की बेहद शौकीन हैं और निशाने की पक्की। प्रमिला के बारे में कहा जाता है कि वो हमेशा अपने साथ लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर चलती हैं। आज उनको पूरा कानपुर रिवाल्वर चाची के नाम से जानता है।

कानपुर जिले से बीजेपी की दिलेर महिला प्रत्याशी बनी प्रमिला पाण्डेय को लोग ‘रिवॉल्वर दादी’ और ‘रिवॉल्वर चाची’ के नाम से जानते हैं। दादी की दबंगई इतनी है कि वो खुद अपने हाथों से सांपों का मुंह पकड़ कर उनको दूध पिलाती हैं। प्रमिला पाण्डेय महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और दो बार पार्षद भी रह चुकी हैं। भाजपा के किसी भी प्रदर्शन में अपनी स्कूटी पर भाजपा के चार झंडे लगाकर प्रमिला पाण्डेय पहुंच जाती हैं। बता दें कि कुछ साल पहले जब रिवाल्वर और बंदूक के साथ सोशल मीडिया पर प्रमिला पाण्डेय की फोटो वायरल हुआ तभी से लोग उन्हें रिवाल्वर चाची के नाम से पुकारने लगे। प्रमिला पाण्डेय अपनी निडर छवि के कारण भी लोगों में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बीजेपी की इस नेता को जमीनी स्तर का नेता माना जाता है।

पार्टी कार्यकर्ताओं की माने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उन्हें बहुत सम्मान देते हैं। कानपुर आने पर उन्हें दीदी कहकर बुलाते हैं। बीजेपी कार्यकर्ता इन्हें दीदी के नाम से जानते हैं। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर आते हैं तो प्रमिला दीदी प्रणाम जरुर कहते हैं।

प्रमिला के घर में आपको पक्षियों से लेकर जानवर तक मिल जाएंगे। कुत्ता और बिल्ली से लेकर कई तरीके के पक्षी भी घर में पले हुए हैं।

Back to top button