विशेष

प्यार की तलाश में एक गेंद पर नाम और नंबर लिखकर डाला समुद्र में, 6 साल बाद जवाब भी मिला लेकिन..

यह दुनिया कितनी अजीबो-गरीब है और यहाँ कैसी-कैसी घटनाएँ घटती हैं, यह किसी को बताने की जरुरत नहीं है। इस दुनिया में कई बार कुछ ऐसी घटनाएँ भी होती हैं जिसके बारे में सुनकर अपने कानों पर यकीन ही नहीं होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही सच्ची घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको सुनने के बाद आपको काफी हैरानी होने वाली है। यह बात सच है कि जीवन में हर किसी को प्यार की जरुरत होती है। लेकिन एक सच यह भी है कि हर किसी को इतनी आसानी से प्यार मिलता भी नहीं है। कुछ लोगों को इसके लिए काफी पापड़ भी बेलने पड़ते हैं।

ऐसी ही एक 12 साल की लड़की को प्रेम की तलाश थी। लड़की ने अपना बॉयफ्रेंड ढूँढने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया और एक सॉफ्ट बॉल पर अपना नाम और नंबर लिखकर समुद्र में फेंक दिया। 6 साल बाद जब वह लड़की 18 साल की हो गयी थी तो वह बॉल किसी को मिल चुकी थी। जब लड़की ने बॉल पाने वाले से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम एडम बताया। दोनों के बीच दोस्ती हो गयी और दोनों में बातें भी होने लगी। कुछ दिनों बाद लड़की के सामने एडम की सच्चाई आयी, जिसने उसे झकझोर कर रख दिया।

इसके बाद लड़की ने अपनी कहानी को सोशल मीडिया साईट ट्वीटर पर शेयर कर दी, जो इस समय काफी वायरल हो चुकी है। हैले रॉबिन्स नाम की एक लड़की ने अपनी कहानी शेयर करते हुए लिखा कि उसने बॉयफ्रेंड की तलाश में एक सॉफ्ट बॉल पर नाम और नंबर लिखकर आज से 6 साल पहले अमेरिका के केंटकी में दक्षिण कैरोलिना के मायटल बीच पर समुद्र में फेंका था। हालांकि 6 सालों तक कोई जवाब नहीं आया, लेकिन उसे उम्मीद थी की एक ना एक दिन जवाब जरुर आएगा। जब काफी दिनों के बाद भी जवाब नहीं आय तो उसने उम्मीद ही छोड़ दी थी।

अचानक एक दिन उसके पास एक जवाब आया। किसी ने अपना नाम एडम बताते हुए कहा कि उसे एक दिन यह बॉल समुद्र किनारे मिली थी। जब दोनों के बीच दोस्ती हुई और बातचीत बढ़ी तो हैले ने उसे स्नैपचैट पर आने के लिए कहा। हैले को यह यकीन हो गया था कि वह जिससे बात कर रही है वह एक लड़का है। लेकिन स्नैपचैट ने उसका दिल तोड़ दिया। स्नैपचैट की आईडी पर नाम एश्ले लिखा हुआ था। जिसे देखने के बाद हैले को शक हुआ और उसने एडम से सच्चाई पूछी तो एश्ले ने बताया कि वह लड़का नहीं बल्कि एक लड़की है। हैले का दिल कुछ ही पल में टूट गया और उसकी अधूरी प्रेम कहानी देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी।

Back to top button