विशेष

सड़क पर फंसी महिला की एक शख्स ने भीख मांगकर की मदद और फिर महिला ने जो किया उस के साथ देखिये …

नई दिल्ली – कहा जाता है कि अगर आप किसी की मदद करते हैं तो एक न एक दिन आपको उसका फल जरुर मिलता है। ऐसे ही हुआ अमेरिका में रहने वाले एक भिखारी के साथ। अमेरिका में अजीब वाकया सामने आया है। यहाँ एक महिला ने एक गरीब आदमी के लिए क्राउड फंडिंग के जरिये डेढ़ करोड़ रुपये जुटाकर सबको हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि महिला ने यह मदद उस शख्स द्वारा उसके ऊपर किये गए एक एहसास के बदले की।

 दरअसल, यह पूरा मामला है 27 साल की केट मेकलुरे और एक बेहद ही गरीब आदमी का। हुआ ये था कि एक केट मेकलुरे एक दिन अपनी कार में फिलाडेल्फिया के एक हाईवे पर जा रहीं थी। केट मेकलुरे अकेले थी और अचानक उनकी कार बीच हाइवे पर बंद हो गई। केट मेकलुरे ने जब चेक किया तो तेल खत्म हो चुका था। केट मेकलुरे के इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था उनकी गाड़ी में पेट्रोल नही है।

केट मेकलुरे बीच रास्ते में परेशान खड़ी किसी की मदद की उम्मीद कर रही थी। तभी केट के पास एक बढ़ी हुई दाढ़ी और बेढंगे से कपड़े पहने शख्स आया। केट मेकलुरे पहले तो इस शख्स को देखकर काफी डर गई। क्योंकि वो उन्हें कोई आवारा लग रहा था। केट मेकलुरे ने डर के मारे अपने बॉयफ्रेंड को फ़ोन करके इस शख्स के बारे में बता दिया।

केट मेकलुरे को हैरान परेशान देख यह शख्स उनके पास आया और परेशानी का कारण पूछा। जब उसे मालूम हुआ कि पेट्रोल ख़त्म हो गया है तो उसने कुछ दूर स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल लाने की बात की। गौरतलब है कि उस व्यक्ति का नाम जॉनी थी। जॉनी के पास घर नही था और वह सड़कों के किनारे सोया करता था। केट के पास पेट्रोल के लिए पैसे नहीं थे। जॉनी ने कि वह पेट्रोल ले आयेगा। थोड़ी देर बाद वह पेट्रोल लेकर आ गया। आपको बता कि तेल के लिए उसने अपनी सारी जमा पूंजी करीब 20 डॉलर खर्च कर दिये।

केट उस शख्स की मदद से वहां से निकल गई और उसके 20 डॉलर के बदले कुछ करना चाहती थी। उन्होंने जॉन के लिए क्राउड फंडिंग साईट पर एक पेज बनाया और लोगों से जॉन की मदद करने को कहा। इस कहानी से लोग काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कुछ ही दिनों में करीब 2 लाख 37 हजार डॉलर्स का दान किया। केट ने ये पैसे जॉन को दे दिये।

Back to top button