राशिफल

आज बन रहा है दुर्गा अष्टमी का महासंयोग, इन चार राशियों को खुब मिलेगा पैसा

आज दुर्गा अष्टमी का महासंयोग बन रहा है। दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता के मुताबिक, दुर्गा अष्टमी का दिन अगर सोमवार हो तो इसे बेहद खास माना जाता है। इस दिन के लिए विभिन्न राशि के जातकों के लिए लाभ प्राप्त करने के विभिन्न उपाय बताये गए हैं। आज अष्टमी के दिन कुछ लोगों को करियर, धन दौलत में अधिक लाभ मिलने जा रहा है।

तो आइये देखते हैं आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा? इन दिनों में आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन संकेत है ?

राशिफल

मेष (Aries): मेष राशि के लोग अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखें। आज आपको मानसिक रूप से थकान का अनुभव हो सकता है। अधिक परिश्रम करने के बाद कार्यो में सफलता मिलेगी।

वृषभ (Taurus): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी व यशकीर्ति प्राप्त होगी। आज आपके स्वभाव में भावुकता हो सकती है। नौकरी में आपको साथियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (Gemini): आज आपके मन में भांति-भांति के विचार उठ सकते हैं। वाद-विवाद से दुर रहें। माता एवं स्त्री से संबंधित मामलों पर अधिक भावुक हो सकते हैं। स्त्री एवं तरल पदार्थों से सावधान रहे।

कर्क (Cancer): आज आपका दिन नए कार्य शुरु करने के लिए शुभ है। घुमने की योजना बन सकती है। आज किए गए हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के साथ-साथ सामाजिक मान एवं प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

सिंह (Leo): सप्ताह फलदायी रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद न हो इसका ध्यान रखें। किसी नजदीकी से मनमुटाव हो सकता है सावधान रहे। आपका मन बैचेन और व्यग्र रहेगा।

कन्या (Virgo): सट्टेबाजी से दूर रहें। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। खर्च के लिए आवश्यक आर्थिक योजना बनाये। निवेश संबंधी निर्णय लेने के लिए सप्ताह उचित है।

तुला (Libra): दिन आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। रचनात्मक और कलात्मक क्षमता में सुधार होगा। आर्थिक मामलों पर व्यवस्थित योजना बनायेंगे। प्रियजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज आप दुर्घटना से बचें। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंता से परेशान हो सकते हैं। आनंद-प्रमोद में खर्च बढ़ने की संभावना है। स्वजनों से कलह हो सकता है।

धनु (Sagittarius): आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। आय में वृद्धि तथा व्यापार में लाभ मिलने का दिन है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। आज अच्छा भोजन मिलने का योग है।

मकर (Capricorn): व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पदोन्नति के योग की संभावना बढ़ेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ (Aquarius): आज के दिन व्यावसायिक वर्ग को संभलकर चलें। उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय ध्यान रखें। धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा।

मीन (Pisces): वाद-विवाद या तकरार न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। गहन चिंतन से मन को शांति मिलेगी। बौद्धिक रूप से लेखनकार्य में आप सक्रिय रहेंगे। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर रहे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

Back to top button