राशिफल

साप्ताहिक राशिफल : इस हफ्ते इन ३ राशि वालों को मिलेगा धन कमाने का सुनहरा मौक़ा, पढ़ें राशिफल

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

यह सप्ताह बुरी आदतें छोड़ने के लिए एकदम उत्तम है। भागीदारी से लाभ होगा। इस सप्ताह रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। ईश्वर का नाम-स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। नकारात्मक विचारों से आपका मन विचलित हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, और हर स्थिति में विनम्र बने रहें। मित्रों व स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है। स्वास्थ्य के विषय में चिंता सताएगी।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ तुला राशि वालों के लिए इस सप्ताह व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिभा बढ़ सकती है। सप्ताह के आखिर में आप आय के कुछ नये स्त्रोत खोज सकते है जो आपको अच्छा धन लाभ देंगे। नए लोगो से मुलाकात होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की होगी। रोजगार सम्बन्धी समस्या परेशान कर सकती है। नौकरी-पेशा के क्षेत्रों में अच्छी गति अर्जित करने के अवसरों से युक्त रहेगे। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। किसी अप्रत्याशित स्रोत से आमदनी होने के कारण आर्थिक स्थिति अच्छी रहने की संभावना है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम-बढे़गा। कार्य सफलता से आपका उत्साह बढे़गा। आने वाले सप्ताह में मित्र आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। आप भावना में बहकर किसी धूर्त व्यक्ति की मांग पूरी करने से बच सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको मुश्किल काम का सामना करना पड़ सकता है। भोजन में लापरवाही न करें। पारिवारिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। आपको कार्य क्षेत्र में नये आयाम मिलने वाले है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह व्यापार, नौकरी और उद्योग के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आय के साधन अच्छे होंगे तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही करें। आर्थिक मामलो में जोखिम न उठाएं तथा रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। निजी सम्बंधो में मधुरता आएगी तथा वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने परिवार के साथ बेहतर तालमेल से युक्त रहेंगे। आप उनकी बातों को न केवल सुनेंगे। बल्कि मांगलिक व समाजिक कामों में उन्हें निजी तौर पूरा सहयोग देने के लिए तत्पर रहेंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह खर्च अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा हो सकती है। परिजनों का सहयोग करना पडेगा। मन चलायमान रहेगा। अपने साथी से कोई झूठा वादा ना करें अन्यथा आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे और साथ ही साथ उनके सबंधों में संवादिता रख पाएंगे। घर में सुख-शांति एवं समृद्धि आने के शुभ योग हैं। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह कन्या राशि वालों को आर्थिक मामलों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और व्यवसाय में स्थितियां बेहतर होंगी और आप अच्छा महसूस करेंगे। हालांकि इस दौरान कुछ विवाद भी हो सकते हैं। प्रेमी के साथ सुखद समय व्यतीत करने की संभावना है। निजी और पेशेवर दोनों ही स्तर पर आपके सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छा मौका मिलने के संकेत हैं। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ आप खूब मस्ती करेंगे। व्यापारियों को नए ग्राहक मिलने की संभावना है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह नौकरी व व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी खास मकसद से यात्राएं हो सकती हैं। वाणी में संयम के साथ-साथ संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक समस्याएं आ सकती हैं। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम ना उठायें। बेवजह विवाद करने से बचें। आमदनी बेहतर रहेगी और धन का आवागमन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आप शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग के लिए आने वाला सप्ताह शुभफलदायी है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। कुछ लोगों से वाद-विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आपका मन उत्सव और उत्साह में केंद्रित रहेगा। आपको राजकीय मामलों में सफलता मिलेगी। खोई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके अच्छे काम की वजह से आपको लाभ और पहचान मिलेगी। कार्यस्थल पर जो कठिनाइयां आ रही हैं उसे लेकर कोई कारगर कदम उठा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। नौकरी व जीवन साथी को लेकर थोड़े परेशान हो सकते है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपके निजी सम्बंधो में मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिल सकता है। नौकरी और व्यावसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। इस सप्ताह नए संबंधों की शुरुआत होने की संभावना रहेगी। धन लाभ होने की भी संभावना है लेकिन राह में चुनौतियां भी आएंगी।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को किसी नये काम को शुरू करने में अपनो का साथ मिलेगा, साथ ही आर्थिक मदद भी मिल सकती है। यदि आप कोई नया कार्य शुरु कर रहे है तो काम में जरा भी लापरवाही ना बरते वरना आपको हानि का बौझ भी उठाना पड़ सकता है। आपका इस सप्ताह किसी अच्छे व्यक्ति से सम्पर्क बनेगा। जो आपको आपके करियर या फिर कारोबार में अच्छा लाभ दिला सकता है। यह सप्ताह दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने में सफल होंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वालों के लिए व्यवसायिक क्षेत्र में यह सप्ताह काफी उत्तम साबित होगा। गुप्त विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। व्यक्तिगत मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा लेकिन पारिवारिक मामलों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। हालांकि आपके अपने पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। इस दौरान आपके साहस और संकल्प में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button