दिलचस्प

भारत की इन जगहों पर भारतीयों के लिए है नो एंट्री ! जानिए क्या है वजह

वैसे तो हर जगह स्थान के कुछ नियम कायदे होते हैं लेकिन इन नियमों में अक्सर वहां के स्थानीय जनता के लिए कुछ छूट भी रहती है पर इससे उलट भारत में कुछ ऐसे स्थान है जहां पर भारतीयों के लिए ही नो एंट्री है। जीं हां, आप सही सुन रहे हैं भारत में ही कुछ ऐसी जगहें मौजूद हैं जहां पर भारतीय लोग नहीं जा सकते हैं और आज हम आपको इन्ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते है भारत के उन जगहों के बारे में जहां भारतीयो के जाने पर ही पाबंदी है और साथ ही इसकी वजह भी जानते हैं।

गोवा में फॉरेनर्स ओनली बीच

भारत में बीच का मजा लेना हो तो गोवा से बेहतर कोई जगह नही सूझती और लोग मस्ती करने के लिए गोवा के टूर पर निकल जाते हैं लेकिन अगर आप भी इस मकसद से गोवा जा रहे हैं तो उस जगह के बारे में भी जान लेना जरूरी है जहां हम भारतीयों के लिए नो एंट्री है। असल में गोवा के कुछ बीच ऐसे हैं जहां सिर्फ फॉरेनर्स को एंट्री मिलती है और इसकी वजह ये है कि जो विदेशी सैलानी इस बीच पर आते हैं वो बिकनी और स्वीम सूट में ही यहां खुले आसमान के नीचे नजर आते हैं जिसे देखकर भारतीय लोग असहज महसूस करते हैं ऐसे में यहां के मैनेजमेंट ने भारतीयों के आने पर ही पाबंदी लगा दी है।

बैंगलोर का यूनो इन होटल

भारत के आईटी सिटी बैंगलोर में स्थित यूनो इन होटल में आम भारतीय नागरिक का जाना मना है हालांकि शुरूआती दौर में इस होटल में भारतीयों के आने पर पाबंदी नहीं थी लेकिन साल 2014 में यहां कुछ हादसे हुए जिसके बाद यहां भारतीय के आने पर पाबंदी लग गई। इस होटल का निर्माण 2012 में निपोन इंफ्रास्ट्रक्टर ने कराया था ताकी जापानियों को उनकी पसंद का खाना मिल सके और अब ये जापानी सैलानियों को ही विशेष रूप से सेवाएं देता है।

हिमाचल का फ्री कसोल कैफे

हिमाचल प्रदेश, भारत में खूबसूरत हील एरिया के रूप में जाना जाता है और पूरे देश से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। खासकर गर्मियों में यहां दूसरों राज्यों से लोग आते हैं पर हिमांचल में भी एक ऐसी जगह है जो भारतीयो के लिए बैन है। दरअसल यहां के फ्री कसोल कैफे में विदेशी सैलानियों को तो एंट्री तो मिल जाती है पर भारतीय लोगों को यहां आने की इजाजत नहीं है। इस कैफे में पासपोर्ट दिखाने के बाद सिर्फ विदेशियों को ही एंट्री दी जाती है ।

चेन्नई का ब्रॉडलैंड्स होटल

हिमाचल के फ्री कसोल कैफे की तरह ही दक्षिण भारत के चेन्नई में स्थित ब्रॉडलैंड्स होटल में भी भारतीयों के आने पर मनाही है। वैसे ये होटल पहले एक क्षेत्रीय राजा की रियासत में था, पर अब यहां बने होटल में सिर्फ विदेशियों को ही एंट्री दी जाती है।

पांडिचेरी में फॉरेनर्स ओनली बीच

गोवा की तरह पांडिचेरी में भी कुछ फॉरेनर्स ओनली बीच है जहां पर सैर सपाटे का मजा सिर्फ विदेशी ही उठा पाते हैं क्योंकि यहां भी भारतीयों के आने पर पाबंदी है।

Back to top button