राजनीति

जानें राफिया नाज के बारे में सब कुछ जिनके योग सिखाने पर खफा हैं मुस्लिम कट्टरपंथी

नई दिल्ली: योग भारत की एक प्राचीन कला है, जिसके माध्यम से इंसान सदियों से खुद को स्वस्थ्य रखने का काम करता अ रहा है। योग इंसान के तन-मन का सम्पूर्ण विकास करने में काफी सहायक सिद्ध हुआ है। अब सवाल यह उठता है कि क्या योग किसी धर्म विशेष की जागीर है। भले ही योग का विकास एक प्राचीन हिन्दू संत पतंजली के द्वारा की गयी है लेकिन इसका लाभ आज के समय में सभी धर्मों के लोग ले रहे हैं। यह सवाल इस समय इस लिए भी महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से इसे एक धर्म विशेष का बताकर राफिया नाम की लड़की को निशाना बनाया जा रहा है।

योगगुरु रामदेव के साथ किया था मंच साझा:

कुछ विशेष सम्प्रदाय के लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही है कि कैसे एक मुस्लिम लड़की बच्चों को योग सीखा सकती है। हालांकि राफिया को उसके काम की वजह से कई जगहों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। आपको बता दें राफिया रांची के डोरंडा की रहने वाली है और काफ़ी समय से योग सिखाने का काम कर रही है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली राफिया के ऊपर इस समय तरह-तरह के आरोप लगाये जा रहे हैं। राफिया का दोष सिर्फ इतना था कि उसने योगगुरु रामदेव के साथ मचं साझा किया था। इसके बाद से राफिया कट्टरपंथियों के निशाने पर है।

रामदेव ने की पत्थरबाजी की कड़ी निंदा:

जब शुक्रवार को राफिया अपने घर से एक निजी चैनल पर प्रसारित कार्यक्रम के लिए लाइव थी तो कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की। कुछ कट्टरपंथी उसके घर तक पहुँच गए। उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर दो सिपाहियों को उसके घर के बाहर तैनात भी किया गया है। राफिया ने उन सभी लोगों को धन्यवाद भी किया जिन लोगों ने उसका साथ दिया था। राफिया ने सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस प्रशासन का भी धन्यवाद किया है। राफिया के घर हुई पत्थरबाजी की रामदेव ने कड़ी निंदा की है।

तीन सालों से लगातार मिल रही है धमकियाँ:

योगगुरु रामदेव ने कहा कि, “ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और सऊदी अरब के कई मुसलमान योग का अभ्यास करते हैं। योग एक व्यायाम है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसमें धर्म को बीच में नहीं लाना चाहिए।“ राफिया के काम की वजह से मुस्लिम कट्टरपंथी काफी खफा हैं और उसको डराया-धमकाया भी जा रहा है। राफिया योग सिखाने के साथ ही एम. कॉम. की पढ़ाई भी कर रही है। राफिया ने बताया कि उसे लगातार तीन सालों से धमकियाँ मिल रही है।

नहीं डरेंगी किसी की धमकी से और आजीवन करती रहेंगी योग:

कल हुए हादसे के बाद से राफिया काफी डरी हुई है। राफिया ने बताया कि उसे दोनों ही समुदायों के लोगों से शिकायत है। जहाँ एक समुदाय उसे योग ना सिखाने की सलाह दे रहा है वहीँ दूसरा समुदाय उसे नाम बदलकर योग सिखाने के लिए कह रहा है। राफिया ने बताया कि वह किसी की धमकियों से नहीं डरेगी और आजीवन योग करती रहेंगी।

Back to top button