बॉलीवुड

अनुष्का शेट्टी इस शादीशुदा भारतीय क्रिकेटर के ऊपर मरती थीं जी-जान से, जानकर हो जायेंगे हैरान

मुंबई: देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी को अब किसी पहचान की जरुरत नहीं है। अब देश का बच्चा-बच्चा उनसे भली-भांति परिचित है। कुछ समय तक दक्षिण भारत में जानी जाने वाली अनुष्का शेट्टी को बाहुबली फिल्म के बाद से पूरा देश जान चुका है। फिल्म बाहुबली में निभाए गए उनके देवसेना के किरदार को कोई नहीं भूल सकता है। उन्होंने इस किरादर की वजह से पुरे देश में अपनी एक अलग पहचना बनाई है।

अभिनेता नहीं बल्कि करती थीं एक क्रिकेटर से प्रेम:

हर व्यक्ति की तरह अनुष्का शेट्टी के दिल में भी टीनएज में किसी के लिए प्रेम था। आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि अनुष्का जिसे प्यार करती थी, वह कोई फिल्म का अभिनेता नहीं बल्कि एक भारतीय क्रिकेटर था। अनुष्का ने एक इंटरव्यू में यह राज खोला। अनुष्का ने बताया कि उन्हें किसी और से नहीं बल्कि राहुल द्रविण से प्यार था। हालांकि दोनों की मुलाकात कभी हो नहीं पायी। आज अनुष्का खुद एक जानी-मानी अभिनेत्री बन गयी हैं।

प्रभास ने ठुकरा दिए सभी शादी के प्रस्ताव:

अनुष्का शेट्टी के लव अफेयर के चर्चे समय-समय पर होते रहते हैं। इस समय अनुष्का का नाम बाहुबली यानी प्रभास के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों काफी समय से एक दुसरे को डेट भी कर रहे हैं। यह अलग बात है कि दोनों ने अपने रिश्ते को कभी खुलकर स्वीकार नहीं किया है। गलियारों में यहाँ तक भी चर्चा हो रही थी कि बाहुबली फिल्म के बाद प्रभास को शादी के लगभग 6000 प्रस्ताव आये लेकिन अनुष्का की वजह से उन्होंने सब ठुकरा दिया।

युवावस्था में करती थीं राहुल द्रविण से प्यार:

एक तमिल वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने अपने बचपन के प्यार के बारे में बताया। जब उनसे पूछा गया कि आपका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है तो उन्होंने राहुल द्रविण का नाम लिया। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें अपनी युवावस्था में राहुल द्रविण से प्यार हो गया था। हालांकि अनुष्का राहुल द्रविण से कभी नहीं मिली हैं। अनुष्का का कभी मन नहीं था कि वह अभिनेत्री बनें। जबरदस्ती उनके माता-पिता ने तेलगु फिल्म सुपर के ऑडिशन के लिए भेजा था। उस समय अनुष्का 24 साल की थीं। आज अनुष्का क्या हैं किसी को बताने की जरुरत ही नहीं है।

Back to top button