दिलचस्प

जन्म वार से जाने स्त्री या पुरुष का व्यक्तित्व और उसका भविष्य

आज के समय में हर व्यक्ति एक दूसरे को जानने की कोशिश में लगा होता है कि उस व्यक्ति का स्वभाव कैसा होगा| यदि आप भी किसी बारे में जानने की इच्छा रखते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सप्ताह के अलग- अलग वार को जन्म लेने लोगों का स्वभाव कैसा होगा । दरअसल व्यक्ति जिस वार को पैदा होता है उस दिन का प्रभाव भी उस पर पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार सप्ताह के सातों दिन से संबंधित ग्रह अलग-अलग है। ऐस में सातों दिन पैदा होने वाले लोगों के स्वभाव भी अलग-अलग ही होते हैं। ज्योतिष की माने तो वार के अनुसार ही रंग, स्वभाव और शारीरिक बनावट भी होती है। इसके साथ ही जन्म के दिन या वार का उसके भविष्य और करियर क्षेत्र पर भी गहरा असर होता है। तो आइए जानते हैं कि जन्म के  वार अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य की सम्भावनाओं के बारे में..

रविवार :

यह सूर्य का दिन है। इस वार को जन्मे जातकों का सिर गोल व छोटा, कद लंबा, छाती चौड़ी होती है। ऐसे व्यक्ति साहसी, दानी, हंसमुख, महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग हार नहीं मानते, पर स्वार्थ की पूर्ति जरूर कर लेते हैं। करियर की बात करें तो सरकारी क्षेत्र की नौकरी आदि मे यह सम्मान प्राप्त करते है और वही नौकरी इन्हे पसंद होती है जो कार्य मे नाम के साथ साथ धन भी दे,ठेकेदारी और सरकारी अफ़सरो के काम करना इन्हे पसंद होता है जितना प्रभाव इनका काम करने वाले स्थान पर होता है उससे अधिक कही इनका स्थान सम्बन्धित अफ़सरो के घरो पर होता है।

सोमवार :

इसे चंद्रमा का वार माना जाता है.. यह मन का कारक भी है। इस दिन जन्मे जातक बड़े सिर और बड़ी आंखों वाले होते हैं। अक्सर खूबशूरत लोगो की लिस्ट मे सोमवार को पैदा होने वाले लोग ही अधिक मिलेंगे।  स्वभाव से ऐसे लोग मृदुभाषी होते हैं तथा इन्हें यात्रा व लेखन का शौक भी होता है। इनमें भाईचारे की भावना होती है। इस दिन जन्मी स्त्रियों को परिणय संबंध में सावधान रहने की जरूरत होती है। कार्य क्षेत्र की बात करें तो बैंक आदि मे काम करना इन्हे अच्छा लगता है धन आदि की समीक्षा करना और धन से धन को पैदा करना इनकी फितरत मे होता है साथ ही कला और संस्कृति के प्रति इनका रुझान भी होता है,नाच गाना भावनाओ को प्रस्तुत करने का कारण भी इनके साथ चलता है।

मंगलवार :

यह हनुमान जी का दिन माना जाता है। इस दिन जन्मे जातक सांवले रंग के होते हैं। इनकी गर्दन लंबी होती है। यह जीवन के क्षेत्र मे अपने शरीर को ही साधन के रूप मे सामने लाते है चाहे वह सेना मे भर्ती होकर शरीर से रक्षा वाले काम करना डाक्टरी विद्या को लेकर शरीर विज्ञान के प्रति जानकारी रखना मशीनी जानकारी को रखना खेल कूद मे आगे बढ कर अपने करतब दिखाना हीरो या हीरोइन बनकर अपने को दिखाना आदि बाते देखी जाती है।  ऐसे लोग साहसी खिलाड़ी, भू माफिया, पुलिस के अधिकारी, सेनाध्यक्ष आदि होते हैं। अगर किसी जातक का जन्म मंगलवार की रात को हुआ हो, तो वे स्वार्थी होते हैं।

बुधवार :

भगवान गणेश को बुधवार का स्वामी माना जाता है। इस दिन जन्मे जातक छोटे कद के, सामान्य रंग वाले और बहुत ज्यादा बोलने वाले होते हैं। ऐसे लोग वकील या संपादक के पद तक पहुंचते हैं। इस दिन जन्मी महिलाएं शीघ्र रूठने वाली, स्पष्ट बोलने वाली व व्यावसायिक कुशलता से पूर्ण होती हैं। करियर के रूप में राजनीति मे जाना राज्य से सम्बन्धित कार्य करना शिक्षा आदि के क्षेत्र मे राजकीय कार्य करना इन्हें पसंद होता है।

गुरुवार :

गुरुवार के दिन जन्मे जातकों का शरीर लंबा होता है तथा आवाज भारी होती है। इनका शरीर स्वस्थ रहता है। ऐसे लोग कानूनविद, अधिकारी या जज के अलावा व्यापारी, नेता व अभिनेता बनते हैं। इस दिन जन्मी महिलाएं चरित्रवान, पति की सेविका, कुशल अध्यापिका बनने की क्षमता वाली होती हैं।

 

शुक्रवार :

यह देवी लक्ष्मी का वार माना जाता है। इस दिन जन्मे जातकों का सिर बड़ा और शरीर दुबला-पतला होता है। इनकी बांहें लंबी होती हैं। ऐसे लोग विनोदी प्रकृति के होते हैं तथा फिल्म निर्माता, आभूषण विक्रेता, मिठाई निर्माता होते हैं। साथ ही उसके खुद के पराक्रम से ही घर मकान और जायदाद आदि का निर्माण आदि होता है वाहन चलाने का शौक शुक्रवार के दिन पैदा होने वाले जातक को बहुत अच्छा होता है। वह किसी भी प्रकार के वाहन को चलाने की योग्यता रखता हैइस दिन जन्मी महिलाएं सुंदर, मधुर भाषिणी होती हैं।

शनिवार :

इस दिन जन्मे जातकों का रंग सांवला होता है। इनकी आवाज कर्कश होती है और ये लोग चुगलखोर, आलसी व क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इस दिन जन्मी महिलाएं कटुभाषिणी व पति से अनबन रखने वाली होती हैं। अगर किसी महिला का शनि अच्छे भाव में बैठे हों, तो वह ऐसी महिलाएं किसी कारखाने या मिल की मालकिन एवं श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ होती हैं।

Back to top button