राशिफल

9 नवंबर को बन रहा है दुर्लभ “महासंयोग”, राशि अनुसार करेंगे ये उपाय तो चमक जायेगी किस्मत

आकाश मे भ्रमण करते ग्रह और नक्षत्र जब अपनी दिशा बदलते हैं तो  इस ग्रह गोचर का धरती के मानव जीवन पर भी विशेष प्रभाव पड़ता है .. चाल बदलते तारे अक्सर लोगों कि किस्मत बदल देते हैं और कई बार ऐसा दुर्लभ संयोग बनाते हैं जिसका सही समय पर इस्तेमाल किया जाए तो दिल की हर इच्छा पूरी हो सकती है और 9 नवंबर 2017 की दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर एक ऐसा योग बनने जा रहा है जो वर्ष में मात्र 2-3 बार ही आता है । जी हां,  हम बात कर रहे हैं 9 नवंबर को लगने वाले ‘गुरु पुषय नक्षत्र’ की। यह एक ऐसा खास ज्योतिषीय योग है जिस दौरान गुरु ग्रह का का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश होता है। इस नक्षत्र में देवगुरु बृहस्पति के आ जाने से यह समय अत्यंत प्रभावशाली बन जाता है।     

इस बार 9 नवंबर की दोपहर 1:39 पर लगने वाला यह गुर-पुष्य योग पूरी दोपहर, शाम, रात और अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। अगले दिन शुक्रवार को सूर्य उदय होते ही यह योग समाप्त हो जाएगा।

क्या है ये ‘गुरु पुषय नक्षत्र’ और क्या हैं इसके लाभ

ज्योतिष के अनुसार जब पुष्य नक्षत्र गुरुवार के दिन ही पड़े तब यह योग बनता है। यह योग एक साधक के लिए बेहद शुभ माना जाता है लेकिन अन्य लोग भी इससे कई लाभ पा सकते हैं। इसदिन देवगुरु बृहस्पति की अराधना के अलावा महालक्ष्मी की उपासना भी की जाती है। ऐसी मान्यता है कि धन की देवी इस अत्यंत शुभ योग में अपने भक्त पर कृपा बरसाती हैं। इसके अलावा इस नक्षत्र में किसी भी प्रकार का पूजा कर्म फलदायी ही सिद्ध होता है।

ज्योतिष के अनुसार इस गुरु-पुष्य योग में शनि की महादशा रहेगी, कुंभ लग्न का उदय रहेगा, चंद्रमा कर्क राशि पर राहु के साथ विद्यमान रहेंगे और सूर्य एवं बृहस्पति भी उच्च स्थान पर होंगे तथा राजयोग बनाएंगे। जातकों को शनि की दशा का अच्छा प्रभाव मिलेगा। इस दौरान गुप्त शक्तियों को भी प्राप्त करने के लिए साधना कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : राहु की महादशा

राशि अनुसार जानिए क्या होगा प्रभाव और कैसे पा सकते हैं इस अवसर का लाभ


मेष राशिइस राशि के जातकों के लिए यह योग नौकरी में सफलता दिलाएगा साथ ही आर्थिक क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने से धन लाभ होगा।  इस राशि के जातकों के लिए यह समय दाम्पत्य सुख दिला सकता है। उपाय – एक साबुत हल्दी के सात टुकड़े करके पूरी रात जल में रहने दें। सुबह जब 10 तारीख लग जाए तो इस जल को छानकर नहाने के जल में मिलाकर नहाएं। हल्दी के शेष को किसी डिब्बी में भरकर रख लें।

वृष राशि गुरु पुष्य योग इस राशि वालों के लिए वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्या का अंत हो जाएगा साथ ही गुरु पुष्य योग आपके लिए गुप्त शत्रु खत्म करने का मौका लाया है। उपाय पीपल की छोटी सी लकड़ी में पीला धागा बांधकर 9 नवंबर की दोपहर 1:39 के बाद किसी भी समय अपने बाजू में बांध लीजिएगा।

मिथुन राशि यह योग इस राशि वालों के लिए बेहद फायदा वाला रहेगा क्योंकि इस राशि के जातको के जो काफी दिनों से काम अटके हुए है वह पूरे होंगे और अतिरिक्ति आय के साधन प्राप्त होंगे जिसके चलते आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।  उपाय – घी का दीपक जलाकर “ॐ ह्रीं श्री नम:” का कम से कम एक माला जाप करें।

कर्क राशि इस योग के चलते इन राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। विवाह प्रस्ताव आ सकता है। करियर में उन्नति होगी। व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। उपाय – बरगद के पत्ते को तोड़ेंगे तो दूध निकलेगा, उसे निकालकर ले आएं। 9 नवंबर की दोपहर 1:39 के बाद अपने माथे के दोनों बगल, कान के ऊपर मल लें।

सिंह राशि राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा.. भू संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय में नया अनुबंध संभव है। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। ।  उपाय- इस दिन घर पर खीर बनाएं, “ॐ ब्रं बृहस्पतय नम:” मंत्र का जाप करते हुए उसमें दूर्वा घुमाएं। इसके बाद इस खीर को खा लें और अगले दिन सूर्योदय होने तक कुछ और ना खाएं।

कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए यह योग बहुत शुभ होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी, धन लाभ होगा साथ ही अगर कानूनी अढ़चनों को दूर करना है तो यह गुरु पुष्य योग आपके लिए उत्तम समय साबित होगा। उपाय एक ईंट पर हल्दी से “ॐ ब्रं बृहस्पतय नम:” लिख करके ईंट को किसी मंदिर में जाकर रख आएं।

तुला राशि साक्षात्कार में चयन होगा। विरोधी परास्त होंगे। अटका धन मिलेगा। व्यवसाय में अचानक लाभ होगा। जॉब प्रमोशन या कॅरियर में तरक्की के लिए करें ये उपाय – एक तांबे का सिक्का लाकर रख लें। 9 नवंबर की दोपहर 1:39 के बाद अपने बॉस से “ॐ ब्रं बृहस्पतय नम:” का जाप करते हुए प्रमोशन की बात करें।


वृश्चिक राशियह योग इन राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि करेगा । व्यवसाय में धन लाभ बढ़ेगा। उपाय एक कटोरी में सरसों का तेल और एक चुटकी हल्दी डालें। 9 नवंबर में दोपहर 1:39 के बाद सुंदरकांड का पाठ करें। इसके बाद कपूर की टिकिया उस तेल में डालकर जलाकर पूरे घर में घुमाएं। घर का हर क्लेश समाप्त होगा।


धनु राशिलोकप्रियता में वृद्धि होगी। भू संपत्ति के अटके कार्य बनेंगे। स्थायी लाभ के मार्ग मिलेंगे।यात्रा संभव है। उपाय एक सात बिलांग का पीला धागा ले लीजिएगा। 7 गांठ लगाकर अपनी दाहिनी मुट्ठी में बंद करके “ॐ ब्रं बृहस्पतय नम:” का जाप करें और इसके बाद इसे अपने गले में पहन लें। तब तक इसे पहन कर रखें जब तक इस प्रकार की कोई दिक्कत जीवन से समाप्त नहीं हो जाती।

मकर राशि इस योग के चलते आप जो भी योजना बनायेंगे उसमें सफलता मिलेगी। पति- पत्नी के बीच काफी दिनों से चला आ रहा विवाद कम होगा और प्रेम बढ़ेगा। परिवार में एकता कायम करने के लिए उपाय करें – सात सबुत उड़द हल्दी में रंग लें और किसी पात्र में रख लें। 9 नवंबर दोपहर 1:39 के बाद पूरे घर में छिड़क दें।

कुंभ राशिसुख शांति में वृद्धि होगी.. कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उत्तम समय है यह गुरु पुष्य योग। उपाय इस प्रकार है – 7 छुआरे लेकर सब पर हल्दी का तिलक कर दें। इसके बाद “ॐ ब्रं बृहस्पतय नम:” या “ॐ नम: भगवते वासुदेवाय” भी जप सकते हैं। अंत में छुआरों का सेवन कर लीजिए।

मीन राशि विकास कार्य में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। व्यावसायिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा।  साथ हीयह स्थिति पति-पत्नी में  आपसी सामंजस्य बनाने का उपाय करने की है। । उपाय – एक छोटा-सा ईंट का टुकड़ा शहद में डिबोकर मंत्र का जाप करते हुए किसी ताबीज में डालकर अपने गले में पहन लें।

Back to top button