विशेष

सावधान रहें समाज के इन खोटे सिक्कों से,क्या आप भी हैं खोटे सिक्के?जानने के लिए देखें यह वीडियो

आज के समय में हमारे समाज में कई तरह की बुराइयाँ हैं। इन्ही बुराइयों में से एक है दहेज़ की समस्या। आज के समय में यह समस्या धीरे-धीरे अपना पैर पसारती ही जा रही है। दहेज़ रूपी इस दानव को जहाँ बंद होना चाहिए वह लगातार बढ़ कैसे रहा है? हमारे सामने यह एक बड़ा सवाल है। इसके लिए कोई और नहीं बल्कि समाज के ही लोग जिम्मेदार हैं। दहेज़ रूपी दानव की ही देन है कि एक गरीब आदमी लड़की पैदा करने से डरता है। क्योंकि उसके पास उसकी शादी के समय देने के लिए दहेज़ नहीं होता है।

लड़का-लड़की देखने से पहले की जाती है दहेज़ की बात:

दहेज़ की समस्या पुरे भारत में देखी जा सकती है। लेकिन इसका सबसे ज्यादा प्रभाव भारत के कुछ राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में ज्यादा देखने को मिलता है। उत्तर प्रदेश और बिहार की तो यह हालत है कि यहाँ शादी के लिए लड़का-लड़की देखने से पहले ही दहेज़ की बात तय कर दी जाती है। यह समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। बिहार सरकार ने इस समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक वीडियो भी बनवाया है, जो आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

थाली पर से कपड़ा हटाकर देखा तो निकला…

सावधान रहें समाज के इन खोटे सिक्कों से,क्या आप भी हैं खोटे सिक्के? जानने के लिए देखें यह वीडियो

एक घर में लड़की की शादी के लिए लड़का और उसका परिवार आता है। लड़की के पिता लड़के का तिलक करते हैं। उस दौरान वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं कि कोई शिकायत ना हो। तभी लड़के के पिता बोल उठते हैं, सब तो ठीक है लेकिन आप लड़के की सेवा कैसे करेंगे। इतना सुनते ही लड़की के पिता ने इशारा किया और एक व्यक्ति थाली में कपड़े से ढँककर कुछ लाता है। सभी खुश दिखाई देते हैं। जब थाली पर से कपड़ा हटाया जाता है तो उसमें से खोटा सिक्का निकलता है। यह देखकर लड़के के पिता कहते हैं, यह क्या है? यह तो खोटा सिक्का है।

सबको मिलकर लड़ना होगा समाज की इस बुराई से:

इसके जवाब में लड़की के पिता कहते हैं तो आपका बेटा भी तो खोटा सिक्का है। जो खुद पढ़ाई-लिखाई करने के बाद अपना पेट नहीं भर सकता, उसे दहेज़ के ऊपर निर्भर रहना पड़ता है, वह इस समाज के खोटे सिक्के ही तो हैं। इतना सुनकर लड़का उठकर खड़ा हो जाता है और कहता है कि वह खोटा सिक्का नहीं है। वह अपने पिता को दहेज़ ना लेने के लिए समझाता है फिर सब ठीक हो जाता है। यक़ीनन इस वीडियो को देखने के बाद समाज के अन्य खोटे सिक्कों को थोड़ी अकल आएगी और दहेज़ रूपी इस दानव को जड़ से ख़त्म करने के लिए सब मिलकर प्रयास करेंगे।

वीडियो देखें:

Back to top button