बॉलीवुड

फिल्मों से पहले क्या करती थी ‘बाहुबली’ की ‘देवसेना’? जानकर चौक जाएंगे

मुम्बई – ‘बाहुबली’ फेम अनुष्का शेट्टी आज 36वां जन्मदिन हैं। अनुष्का शेट्टी ने साउथ की फिल्मों के जरिए दुनिया को अपनी एक्टिंग से दिवाना बनाया है। आपको बता दें कि अनुष्का ने ‘बाहुबली’ में प्रभास के साथ देवसेना का किरदार निभाया था। इस जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा और प्रभास और अनुष्का की जोड़ी ने सबका दिल जीता।

आज है अनुष्का शेट्टी का जन्मदिन

आज अनुष्का शेट्टी अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का का जन्म 7 नवंबर 1981 को मैंगलोर कर्नाटक में हुआ था। बाहुबली के बाद अब ज्यादातर लोग अनुष्का को ‘देवसेना’ के नाम से जानने लगे हैं। अनुष्का को ‘बाहुबली’ के बाद काफी शोहरत मिली है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अनुष्का शेट्टी फिल्मों में आने से पहले एक योगा ट्रेनर थीं।

उनकी खूबसूरती के कारण ही एक डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दी। अनुष्का ने आज जो मुकाम हासिल किया है, वो आज पूरी दुनिया देख रही है। आपको बता दें कि अनुष्का ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2005 में आई फिल्म ‘सुपर’ से की थी।

क्या है अनुष्का शेट्टी और प्रभास के अफेयर का सच

बाहुबली-द कनक्लूजन से लोगों को आपना दिवाना बना चुकी अनुष्का को उनके जन्मदिन पर लाखों लोग बधाइयां दे रहे हैं। उनके फैंस और सेलेब्रिटी ट्विटर और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बर्थडे विश करने में लगे हैं। बाहुबली के बाद से ही अनुष्का और प्रभास को लेकर ऐसी खबरे सामने आती रही हैं कि ये दोनों रिश्ते में हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि प्रभास और अनुष्का शेट्टी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। उसके बाद प्रभास ने कहा था कि अनुष्का उनकी बचपन की दोस्त हैं और हमारे बीच कोई अफेयर नहीं है।

‘भागमती’ होगी अनुष्का की अगली फिल्म

साउथ की सुपरस्टार अनुष्का शेट्टी की अगली फिल्म का नाम ‘भागमती’ है। हालांकि, ये फिल्म कब रिलीज होगी ये अभी साफ नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म का फर्स्ट लुक कल ही सामने आया है। इसमें अनुष्का का एक हाथ छिदा हुआ नजर आ रहा है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म को जी. अशोक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अनुष्का के अलावा, उन्नी मुकुंदन और आदी पिनिसेट्टी के साथ मलयालम एक्टर जयराम भी हैं। बताया जा रहा है कि यह एक हॉरर थ्रिलर है। बाहुबली में देवसेना के किरदार से लोगों को दिवाना बनाने वाली अनुष्का शेट्टी हमेशा से अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है। बाहुबली के दूसरे पार्ट में उन्होंने जबरदस्त एक्शन भी किया था।

Back to top button