दिलचस्प

हर पुरुष की पहली पसंद होती है ‘अल्फा वुमन’ जो होती हैं लाखों में एक

हर पुरूष अपने जीवन में ऐसी महिला चाहता है जो ना सिर्फ उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें बल्कि वो इतनी गुणी भी हो कि उसकी तारिफ सारी दुनिया करें। अगर आप की भी ख्वाहिश कुछ ऐसी ही है तो हम आपको मिलवाने जा रहे हैं ‘अल्फा वुमन’ से। जी हां .. शायद आप ये सोच रहे होंगे कि या किस बला का नाम है तो हम आपको बता दें कि ये कोई बला नही बल्कि आपके ड्रीम गर्ल की रूर रेखा का साकार रूप हैं।दरअसल अल्फा वुमन…. यह अंग्रेजी की ऐसी शब्दावली है जिसे सुपर वुमन के लिए इस्तेमाल किया जाता है.. यानि कि ये वो महिलाएं मानी जाती हैं जिनका कोई तोड़ नहीं है। इनमें इतने गुण है कि आप इनकी तारीफ करते हुए थक जाएंगे, शायद शब्द भी समाप्त हो जाएं लेकिन भावनाएं खत्म नहीं होंगी। आज हम आपको ऐसी ही महिलाओं के बारे मे बताने जा रहे हैं.. और साथ ही उनकी पहचान भी बताएंगे।

असल में कई अध्ययनों के बाद ‘अल्फा वुमन’ नाम को जन्म दिया गया है, ये वो महिलाएं हैं जिनमें अन्य महिलाओं की तुलना मेंकुछ खास गुण पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या हैं वे गुण जिससे कोई महिला इस श्रेणी में आती है..

आत्मविश्वास से होती हैं भरी

आत्मविश्वास किसी भी इंसान की सबसे बड़ी खूबी होती है क्योंकि इसी के दम पर आप किसी भी कार्य को सम्पादित करते हैं ? आप आत्मविश्वास के मामले में खुद को 10 में से कितने नंबर देते हैं? शायद 6, 7 या 8 भी दे दें… लेकिन अल्फा वुमन को तो आत्मविश्वास के 10 में से 11 नंबर मिलने चाहिए .. इनके इस आत्मविश्वास को ओवर कान्फिडेंस समझने की भूल ना करें ये वास्तव में जबदस्त आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं।

हमेशा रखती हैं सकारात्मक सोच

अल्फा वुमन की दूसरी खासियत ये होती है कि विपरित परिस्थ्तियों में भी ऐसी महिलाएं सकारात्मक सोच रखती है जिसकी वजह से ये कठिन से कठिन समस्या का भी सामना आसानी से कर लेती हैं।

लाजवाब होता है इनके काम करने का तरीका

अलफा वुमन हर काम को बेहतरीन ढ़ंग से अंजाम देती हैं.. अगर आप किसी अल्फा वुमन से मिलें और उन्हें काम करते हुए देखें तो आपको यह महसूस होगा कि वे कितनी आसानी से काम कर लेती हैं। दरअसल हर कार्य को सम्पादित करने का इनमे खास हुनर होता है और ऐसी ही खूबियां इन्हे औरों से स्पेशल बनाती है।

मेहनती होती हैं

प्रतिभाशाली होने के साथ ही अलफा वुमन बहुत मेहनती भी होती है और अपने काम को लेकर सीरियस होती है लेकिन किसी प्रकार की चूक होने का सवाल ही नहीं उठता। यही परिश्रम और काम के प्रति लगन इन्हें करियर में सफल बनाता है।

स्पष्टवादी होती हैं

अल्फा वुमन दिल की साफ होती हैं और हमेशा सीधा और स्पष्ट बोलना पसंद करती है ..ऐसे में लोगों को एक भरोसेमंद साथी के रूप में इनका साथ काफी भाता है।

होती है पारखी नजर

अल्फा वुमन काफी दूरदृष्टि रखती हैं और किसी भी कार्य या वर्तमान स्थिति का दूरव्यापी परिणाम देखकर ही वो आगे बढ़ती है। यही वजह है कि परिस्थितियों को भांप कर उसके अनुसार उचित रणनीति बनाती है और सफल रहती हैं।

प्रतियोगिता के लिए नहीं ‘सेल्फ सेटिसफेक्शन के लिए करती हैं काम

एक अल्फा वुमन ‘सेल्फ सेटिसफेक्शन’ यानि कि खुद की तसल्ली के लिए काम करती है, किसी को नीच दिखाने के लिए या उसे हराने के लिए नहीं। अल्फा वुमन के अनुसार प्रतिगोतिया की आढ़ में रहने वाले लोग असफलता को पाते हैं।

Back to top button