राजनीति

शिवराज सिंह चौहान को देखकर भीड़ में से एक शख्स चिल्लाया – ‘मामाजी आई लव यू’, और फिर…

मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। अभी हाल ही में अमेरिका में जाकर वहां की सड़को को मध्य प्रदेश की सड़को से खराब बताने कि वजह से वो विवादों में फंस गए थे। अब उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मंच पर खड़े अपने सुरक्षाकर्मियों और अन्य अधिकारियों से घिरे हुए हैं। जहां एक शख्स उन्हें देखकर जोर से चिल्लाता हुआ कहता है कि, मामाजी आई लव यू। इसके बाद शिवराज सिंह ने जो रिएक्शन दिया है वो काफी मजेदार है। Shivraj reaction on I love you mamaji.

 

शिवराज को देखकर दर्शक बोला मामाजी आई लव यू

यह वीडियो 12 सेकेंड का है जिसमें शिवराज सिंह किसी सार्वजनिक मंच पर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वो मंच पर खड़े होकर आम लोगों से बात कर रहे हैं, इसी बीच भीड़ से कोई शख्स कुछ ऐसा बोलता हुआ सुना जा सकता है जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी खुद को जोर जोर से हंसने लगते हैं।

 

वीडियो में आज देख सकते हैं कि जब शिवराज मंच पर मौजूद लोगों से बात करने में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं तभी नीचे खड़ा कोई शख्स तेज आवाज में उन्हें मामाजी कहकर पुकारता है। इतना सुनने के बाद शिवराज कहते हैं, हां बोले? शख्स दोबारा उन्हें पुकारते हुए कहता है कि ‘मामाजी आई लव यू’। इसके बाद शिवराज सिंह ने जो रिएक्शन दिया है वो काफी मजेदार है। इसके जवाब में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज मुस्कुराते हुए जवाब में आई लव यू कहते हैं।

मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से बेहतर

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अभी हाल ही में अमेरिका में जाकर वहां की सड़को को मध्य प्रदेश की सड़को से खराब बताने कि वजह से वो विवादों में फंस गए थे। अमेरिकी प्रवास पर गए शिवराजन ने वहां मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा था कि उनके के नेतृत्व में भारत का आर्थिक विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा है।

वॉशिंगटन डीसी में रसेल सीनेट हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय फोरम के शुभारंभ पर बोलते हुए चौहान ने कहा था – जब मैं यहां वॉशिंगटन में एयरपोर्ट में उतरा और सड़कों पर चलकर आया तो मुझे लगा कि मध्य प्रदेश की सड़कें यूएस से बेहतर हैं। इसके बाद क्या था उनको काफी विवाद का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि यह वीडियो 30 अक्टूर को ट्विटर पर शेयर किया है। जो अब सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है।

Back to top button