स्वास्थ्य

शंख बजाने से अध्यात्म के साथ मिलता है स्वास्थ्य लाभ, दूर होते हैं असाध्य रोग

सनातन धर्म की कई ऐसी बातें हैं, जो न केवल आध्यात्मिक रूप से, बल्कि कई दूसरे तरह से भी फायदेमंद हैं। हिंदू धर्म में कई प्रकार के धार्मिक तौर-तरीके और परंपराएं हैं जिनका हमारे जीवन में गहरा महत्व है। दरअसल, ऐसे सभी कर्मों के पीछे धार्मिक महत्व के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी है। ऐसी ही एक परंपरा है शंख बजाना। पूजा-पाठ में शंख बजाने का चलन युगों-युगों से है। अहम बात ये हैं शंख बजाना अध्यात्म के साथ साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहद लाभदायक है .. इससके कई असाध्य रोग भी दूर हो जाते हैं। आज हम आपको शंख बजाने से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बता रहे हैं।

1 शारीरिक क्षमता बढ़ती है

शंख बजाने से हमारे फेफड़ों का अच्छा व्यायाम हो जाता है और इस व्यायाम से फेफड़ों की दूषित वायु बाहर निकल जाती है जिससे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। प्रतिदिन ऐसा करने पर शरीर शक्तिशाली बनता है, कार्य करने की क्षमता में बढ़ोतरी होती है।

2 हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है

दरअसल शंख बजाने से सारे ब्लॉकेज खुल जाते हैं ऐसे में नियमित शंख बजाने वाले को कभी हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता हैं।

3 त्‍वचा के लिए है लाभकारी

शंख त्‍वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। शंख बजाने से फेस की मसल्स की एक्सरसाइज होती है और झुर्रियों से बचाव होता है। साथ ही शंख का पानी कई सारे स्किन प्रॉब्लम को दूर करता है एसके लिए रात में शंख में पानी भरकर रख दें और सुबह उठकर इस पानी से अपनी त्‍वचा की मसाज करें। इस पानी से मसाज करने पर त्‍वचा संबंधी बीमारियां जैसे, एलर्जी, रैशेज, सफेद दाग आदि ठीक हो जाते हैं।

4 आंखों के लिए है फायदेमंद

शंख के पानी के इस्तेमाल से आंखों की समस्‍याएं जैसे ड्राई आई सिंड्रोम, सूजन, आंखों में इंफेक्‍शन आदि कई प्रकार की ठीक हो जाती है। इसके अलावा आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रात भर शंख में रखा हुआ पानी और साधारण पानी, बराबर मात्रा में मिला लें, इसे अपनी आंखों को धोयें। आपकी आंखों की रोशनी तेज हो जाएगी।

5 तनाव दूर करता है

जिन लोगों को किसी वजह से तनाव रहता है, उनके लिए शंख बजाना लाभकारी होता है। असल में शंख बजाते समय दिमाग से सारे विचार चले जाते हैं और इससे तनाव काम करने में मदद मिलती है।

6 हकलाहट और बोलने में दिक्कत की समस्या दूर होती है

शंख बजाने का एक स्वास्थ्य लाभ यह भी है कि यदि कोई बोलने में असमर्थ है या उसे हकलेपन का दोष है तो शंख बजाने से ये दोष दूर होते हैं।

7 गर्भवती महिला के लिए है लाभकारी

शंख का पानी गर्भवती महिलाओं के लिए भी लाभकारी होता है.. शंख के जल से शालीग्राम को स्नान कराएं और फिर उस जल को यदि गर्भवती स्त्री को पिलाया जाए तो पैदा होने वाला शिशु पूरी तरह स्वस्थ होता है.. साथ ही बच्चा कभी मूक या हकला नहीं होता।

8 संतान सुख मिलता है

शंखों में एक विशेष शंख हैं जिसे दक्षिणावर्ती शंख कहते हैं.. इस शंख में दूध भरकर शालीग्राम का अभिषेक करें। फिर इस दूध को नि:संतान महिला को पिलाएं। इससे उसे शीघ्र ही संतान का सुख मिलता है।

 

 

Back to top button