राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: आने वाला सप्ताह इन 4 राशिवालों के लिए ला रही है खुशीओं की सौगात, पढ़ें राशिफल

मेष (Aries) :

इस सप्ताह मेष राशि वालों को किसी नये काम को शुरू करने में अपनो का साथ मिलेगा, साथ ही आर्थिक मदद भी मिल सकती है। यदि आप कोई नया कार्य शुरु कर रहे है तो काम में जरा भी लापरवाही ना बरते वरना आपको हानि का बौझ भी उठाना पड़ सकता है। आपका इस सप्ताह किसी अच्छे व्यक्ति से सम्पर्क बनेगा। जो आपको आपके करियर या फिर कारोबार में अच्छा लाभ दिला सकता है।

वृषभ (Taurus) :

वृषभ राशि वालों के लिए व्यवसायिक क्षेत्र में यह सप्ताह काफी उत्तम साबित होगा। गुप्त विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे।व्यक्तिगत मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा लेकिन पारिवारिक मामलों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। हालांकि आपके अपने पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। इस दौरान आपके साहस और संकल्प में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है।

मिथुन (Gemini) :

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आपका मन उत्सव और उत्साह में केंद्रित रहेगा। आपको राजकीय मामलों में सफलता मिलेगी। खोई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके अच्छे काम की वजह से आपको लाभ और पहचान मिलेगी। कार्यस्थल पर जो कठिनाइयां आ रही हैं उसे लेकर कोई कारगर कदम उठा सकते हैं।

कर्क (Cancer) :

इस सप्ताह नए संबंधों की शुरुआत होने की संभावना रहेगी। धन लाभ होने की भी संभावना है लेकिन राह में चुनौतियां भी आएंगी। बेवजह विवाद करने से बचें। आमदनी बेहतर रहेगी और धन का आवागमन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ आप खूब मस्ती करेंगे। व्यापारियों को नए ग्राहक मिलने की संभावना है। किसी अप्रत्याशित स्रोत से आमदनी होने के कारण आर्थिक स्थिति अच्छी रहने की संभावना है।

सिंह (Leo) :

इस सप्ताह सिंह राशि वालों को आर्थिक मामलों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और व्यवसाय में स्थितियां बेहतर होंगी और आप अच्छा महसूस करेंगे। हालांकि इस दौरान कुछ विवाद भी हो सकते हैं। प्रेमी के साथ सुखद समय व्यतीत करने की संभावना है। निजी और पेशेवर दोनों ही स्तर पर आपके सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छा मौका मिलने के संकेत हैं।

कन्या (Virgo) :

यह सप्ताह कन्या राशि वाले दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने में सफल होंगे। आप अपने परिवार के साथ बेहतर तालमेल से युक्त रहेंगे। आप उनकी बातों को न केवल सुनेंगे। बल्कि मांगलिक व समाजिक कामों में उन्हें निजी तौर पूरा सहयोग देने के लिए तत्पर रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। नौकरी व जीवन साथी को लेकर थोड़े परेशान हो सकते है।

तुला (Libra) :

तुला राशि वालों के लिए इस सप्ताह व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिभा बढ़ सकती है। सप्ताह के आखिर में आप आय के कुछ नये स्त्रोत खोज सकते है जो आपको अच्छा धन लाभ देंगे। नए लोगो से मुलाकात होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की होगी। रोजगार सम्बन्धी समस्या परेशान कर सकती है। नौकरी-पेशा के क्षेत्रों में अच्छी गति अर्जित करने के अवसरों से युक्त रहेगे। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) :

इस सप्ताह व्यापार, नौकरी और उद्योग के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आय के साधन अच्छे होंगे तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही करें। आर्थिक मामलो में जोखिम न उठाएं तथा रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। निजी सम्बंधो में मधुरता आएगी तथा वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। आपको कार्य क्षेत्र में नये आयाम मिलने वाले है।

धनु (Sagittarius) :

इस सप्ताह धनु राशि वालों का भाग्य का पूरा साथ मिलता रहेगा। आर्थिक स्तर पर बहुत कोशिश करने के बाद परेशानी आ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आपकी मेहनत की सराहना होगी। आपके घर में भी खुशी का माहौल रहेगा। सेहत व आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। राजकाज में सफलता मिलेगी। अपने कार्य में सम्मान और रोजगार के कुछ नये अवसर प्राप्त हो सकते है।

मकर (Capricorn) :

यह सप्ताह मकर राशि के जातकों को नए लाभदायक अवसर प्रदान करेगा। सहयोग और सहभागिता के साथ में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उच्च शिक्षा एवं शोधादि कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। सम्पत्ति का विस्तार होगा। आप अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा।

कुंभ (Aquarius) :

इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को आर्थिक मामलों को लेकर आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कामयाबी के रास्ते बन रहे हैं नए संबंधों से फायदा हो सकता है। आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी या लाभ प्राप्त हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण होंगे। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा। नए कामों में जाने से पहले अच्छी तरह जाँच पड़ताल कर लें।

मीन (Pisces) :

इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को जीविका और रोजगार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आय में सुधार होगा, परंतु आत्मविश्वास में कुछ कमी देखने को मिलेगी। कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। कार्यों के प्रति आपका समर्पित भाव सफलता दिलाएगा। कुछ नए काम काज करने से आपको बहुत लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिल सकता है।

Back to top button