राशिफल

दिवाली से पहले अपने घर से हटा ले यें 6 चीजें, वरना मां लक्ष्मी नहीं करेगी आपके घर में प्रवेश

दिवाली के कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। यह बात तो आप सभी जानते हैं दिवाली पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। दीपावली का समय सुख-समृद्धि‍, धन-वैभव और शुभता की प्राप्ति के लिए विशेष मायने रखता है। यदि आप अपने घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं 6 ऐसी चीजें जो आपको दिवाली से पहले घर से हटा लेनी चाहिए। ऐसा करके आप बेहद सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

खंडित मूर्तियां :

घर में देवी देवताओं की तस्वीर और मूर्ति तो सभी रखते हैं। कई बार मूर्तियां टूट कर खंडित तो जाती है। शास्त्रों की अनुसार टूटी और खंडित मूर्तियां आर्थिक नुकसान का कारण बनती है। इसलिए दिवाली से पहले अपने घर से देवी-देवताओं की टूटी हुई मूर्तियां या तस्वीर हटा लें। लेकिन एक बात का विशेष ध्यान रखें, इन मूर्तियों को है फेंके नहीं। बल्कि इन्हें किसी भी नदी या बहते हुए जल में प्रवाहित कर दे।

पुराने कपड़े :

अक्सर देखा जाता है कि बहुत से लोगों के घरों में पुराने कपड़ों की पोटली होती है। बहुत से पुराने कपड़े ऐसे होते हैं जिनका प्रयोग नहीं हो पाता और बिना कोई काम के घर में पड़े रहते हैं। माना जाता है कि फटे पुराने कपड़े घर में नकारात्मक लाते हैं। इसलिए जल्द से जल्द या तो पुराने कपड़ों को अपने घर से हटा ले या किसी जरुरतमंद को दान कर दें।

तिजोरी :

घर में टूटी तिजोरी या पर्स हो तो उसे भी जल्द से जल्द हटा लेना चाहिए। क्योंकि तिजोरी का प्रयोग पैसे रखने के लिए किया जाता है और पैसे मतलब है लक्ष्मी। लक्ष्मी को हम टूटी हुई तिजोरी में नहीं रख सकते। क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी तिजोरी में वास नहीं करेगी। इसके अलावा फटे हुए पर्स का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। आप जिस स्पर्श में पैसे रखते हैं उसमें धार्मिक और पवित्र वस्तुएं भी जरूर रखनी चाहिए। तिजोरी और पर्स में लक्ष्मी की मूर्ति रखना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपके पास धन की कभी कमी नहीं होने देती।

टूटी फूटी वस्तुएं :

अपनी घर में किसी भी प्रकार की टूटी फूटी या बिना जरूरत की कोई भी चीज ना रखें। क्योंकि इससे घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। अगर आपके घर पर या दुकान पर टूटी हुई अलमारी, मेज, घड़ी या अन्य कोई भी वस्तु है तो उसे अपने घर से हटा दे। क्योंकि यें चीजें धन हानि का बडा कारण बनती है। ऐसी वस्तुएं घर पर रखने से दिवाली पर आपके घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं हो पाएगा। इसलिए दिवाली से पहले अपने घर से सभी टूटी फूटी वस्तुएं हटा दें।

कांटेदार पोधें :

अपने घर में कांटेदार पोधे या उनकी तस्वीर ना रखें। क्योंकि इन से मन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसकी अलावा शास्त्रों के अनुसार ताजमहल की तस्वीर, डूबती हुई नाव का चित्र, जहाज और जंगली जानवरों की तस्वीरें भी अपने घर से हटा देनी चाहिए। क्योंकि लगातार इन तस्वीर और चित्र को देखने से अच्छी घटनाएं होना बंद हो जाती है और लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश नहीं कर पाती। इसलिए जल्द से जल्द दिवाली से पहले अपने घर से ऐसी वस्तुओं को हटा दें।

मकड़ी के जाले :

कई बार घर की काफी दिनों तक सफाई ना कि जाए तो मकड़ी के जाले हो जाते हैं। और कई लोग इस पर ध्यान नहीं देते पर इनकी वजह से घर की बरकत पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। इसलिए दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई करते समय मकड़ी के जालों को जरूर साफ कर देना चाहिए।

Back to top button