राजनीति

जंतर-मंतर पर धरना एक माह से धरना दे रही है ये महिला, मांग – मैं मोदी जी से शादी करना चाहती हूं।

जयपुर – जंतर-मंतर पर आपने कई तरह के प्रदर्शन सुने होंगे, लेकिन इन दिनों यहां एक अलग तरीके का प्रदर्शन जारी है। 44 साल की ओम शांति शर्मा जंतर मंतर पर धरने पर बैठी हैं। आप सोच रहे होंगे कि एक महिला इतने दिनों से धरने पर बैठी है तो जरुर कुछ ऐसा हुआ होगा जिसके लिए महिला को धरने पर बैठना पड़ा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। दरअसल, महिला देश के प्रधानमंत्री मोदी से शादी करने के लिए धरने पर बैठी हैं। राजस्थान के जयपुर की रहने वाली ओम शांति शर्मा की ख्वाहिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शादी करने की है। इसलिए वो जंतर मंतर पर पिछले एक महिनों से धरना दे रही हैं। Woman jantar mantar to marry pm modi.

 मोदी से शादी करने के लिए महीने भर से धरने पर बैठी महिला

40 वर्षीय महिला का पिछले एक महीने से दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर बैठी धरने पर बैठने का कारण आप सुनकर चौंक जाएंगे। इस महिला की मांग अजीब है, क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शादी करना चाहती है। ओम शांति नाम की यह महिला 8 सितंबर से जंतर मंतर पर धरना दे रही है। शांति ने ये भी बोला है कि उसकी मानसिक हालत ठीक है।

ओम शांति शर्मा ने बताया है कि, उनको उनके पति ने धोखा दिया। इसलिए उसका दुख केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही समझ सकते हैं। महिला ने आगे कहा कि, मोदी उनसे उम्र में बड़े हैं और वह उनकी सेवा करने के लिए उनसे शादी करना चाहती है। शांति शर्मा के मुताबिक पीएम मोदी का व्यवहार अच्छा हैं और वो गरीबों और दुखियों की आवाज़ सुनते हैं।

 क्या है पूरी कहानी?

जय शांति के अनुसार उनके पति ने शादी के एक साल बाद ही साल 1989 में ही उन्हें छोड़ दिया था। शांति तभी से अकेले रह रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके लिए कई लोगों के शादी का प्रस्ताव आया पर वो मोदी से ही शादी करना चाहती हैं। जय शांति से जब मोदी जी की जशोदा बेन से शादी हो चुकी है, पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि मोदी जी तो जशोदा बेन के साथ नहीं रहते।

उन्होंने ने यहां तक कहा है कि, यदि मोदी जी मान गए तो वे दहेज में मोदी जी को पचास करोड़ रुपये देने के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन बेच देंगी। शांति के मुताबिक उन्होंने शादी के कई प्रस्ताव ठुकराए हैं और अब वह नरेंद्र मोदी से शादी करना चाहती हैं। मोदी से शादी की दिली तमन्ना लिए वह जंतर मंतर के एक कोने में छोटे से शेड के नीचे एक महिने से रह रही है।

देखें वीडियो-

Back to top button