राशिफल

आपको भी दिखनें लगे हर जगह यह संकेत तो समझ जाइये कि दैवीय शक्ति है आपके साथ

जो लोग नास्तिक होते हैं उनके अनुसार ईश्वर जैसी कोई चीज नहीं होती है। श्रद्धा और विश्वास ऐसी दो चीजें हैं, जिससे सिह्वर को पाया जा सकता है। हर मनुष्य को असली उद्देश्य उसी समय हो जाता है जब उसका सामना परमात्मा या ब्रह्माण्ड के वास्तविक सत्य का ज्ञान हो जायेगा। ऐसा माना जाता है कि ईश्वर की खोज अध्यात्म के जरिये की जा सकती है, और इसी खोज में कई लोग अपना पूरा जीवन बिता देते हैं। हर व्यक्ति जीवन में ईश्वर को पाना चाहता हैं, लेकिन ईश्वर कुछ खुशनसीब लोगों को ही मिल पाते हैं।

हर समय रहती है दैवीय शक्ति आपके साथ:

क्या आप वो व्यक्ति हैं जिसके ऊपर ईश्वर का हाथ है? कई ऐसे लोग भी होते हैं जिनके ऊपर ईश्वर का हाथ होता भी है लेकिन उन्हें पता ही नहीं होता है। यह भी सही है कि एक साधारण व्यक्ति कैसे ईश्वर की शक्ति को समझ सकता है। कैसे वह जान पायेगा कि उसकी रक्षा करने वाली शक्ति कोई और नहीं बल्कि ईश्वर ही है। आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बतानें जा रहे हैं, जिसे देखकर आप यह समझ जायेंगे कि ईश्वर आपके साथ सदैव रहता है और वह आपको आनें वाली हर मुसीबत से बचाता है।

दिखे ये संकेत तो समझिये ईश्वर हैं आपके साथ:

*- अक्सर आपने मोर पंख देखा होगा। गाहे-बगाहे हर समय आपको मोर पंख दिखाई दे जाए तो समझ जाइये कि कोई दैवीय शक्ति हर समय आपके साथ रहती है। मोर पंख आपको उस शक्ति का समर्थन और प्रेम दर्शाती है।

*- कई बार ऐसा होता है कि जमीन पर चलते हुए भी ऐसा लगता है कि रास्ते में बदल है या आसमान में बहुत ज्यादा घने बादल दिखाई देने लगता है या अचानक से आपको धुंधला दिखाई देने लगता है तो समझ जाइये आपका मार्गदर्शन फरिस्ते कर रहे हैं। वो आपकी हर परेशानी से रक्षा करते हैं और कभी आपको हानि नहीं पहुँचाता है।

*- कई बार आपने अचानक से बहुत तेज खुशबू महसूस की होगी। वह खुशबू कहाँ से आती है, इसके बारे में आपको पता नहीं होता। अगर ऐसा हो तो समझ जाइये कि वह खुशबू उस दैवीय शक्ति की है जो हर समय आपके साथ रहती है।

*- कई बार आपनें यह भी देखा होगा कि घर का कोई छोटा बच्चा अचानक से छत पर या दरवाजे के बाहर देखकर हँसने लगता है, जबकि वहाँ कोई नहीं होता है। ऐसा होता देख आप समझ जाइये कि वह बच्चा किसी दैवीय शक्ति को महसूस कर रहा है। दैवीय शक्ति बच्चे की सुरक्षा के लिए वहाँ मौजूद है।

*- अचानक से आपको कोई धुन सुनाई देने लगे जबकि वो धुन कोई नहीं बजा रहा है या कोई अन्य कारण ना हो तो समझ जाइये वह धुन दैवीय शक्ति की है। वो हर समय आपकी सुरक्षा के लिए मौजूद रहता है।

*- अचानक से आपको कोई बहुत तेज रौशनी दिखाई देने लगे तो तो समझ जाइये कि कोई है जो आपकी हर समय सुरक्षा करता है। ऐसे में आपको डरने की जरुरत नहीं है।

Back to top button